फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KWK 8: सिद्धार्थ-वरुण और करण ने की सलमान खान पर चर्चा, 'कॉफी विद करण 8' का लेटेस्ट प्रोमो देख चौंक जाएंगे आप

Mon, 20 Nov 2023 03:42 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'कॉफी विद करण 8' के अगले एपिसोड में निर्देशक के दो सबसे चहेते स्टूडेंट्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन काउच पर बैठे नजर आएंगे। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की रिलीज के तकरीबन 11 साल बाद स्क्रीन पर एक-साथ आ रहे ये दोनों स्टार्स करण के साथ शो में खूब मस्ती करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
कॉफी विद करण 8 में सलमान खान पर हुई चर्चा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण 8' हर एपिसोड के साथ और भी ज्यादा मजेदार होता जा रहा है। शो के जरिए करण जौहर स्टार्स के निजी जीवन की अनसुनी बातों से पर्दा उठाने की कोशिश करते हैं, जो फैंस को हमेशा पसंद आता है। इस सीजन दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की अनदेखी शादी के वीडियो से लेकर सारा अली खान-अनन्या पांडे की ओरी पर चर्चा तक शामिल है। अब शो के अगले एपिसोड में करण जौहर के सामने सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन होंगे, जिनके सामने निर्देशक ने सलमान खान को लेकर एक खुलासा किया है। 
विज्ञापन

सलमान से कैसे हां कहलवाते हैं करण जौहर
'कॉफी विद करण 8' के अगले एपिसोड में निर्देशक के दो सबसे चहेते स्टूडेंट्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन काउच पर बैठे नजर आएंगे। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की रिलीज के तकरीबन 11 साल बाद स्क्रीन पर एक-साथ आ रहे ये दोनों स्टार्स करण के साथ शो में खूब मस्ती करते नजर आएंगे। हाल ही में रिलीज किए गए लेटेस्ट प्रोमो में तीनों सलमान खान पर भी चर्चा करते नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने करण जौहर से सवाल किया और उनसे पूछा, 'आप सलमान खान को किसी फिल्म के लिए हां कहने के लिए किस तरह से मनाते हैं?' इस पर करण ने जवाब दिया, 'भीख मांगो, उधार लो, चोरी करो।'


इस दिन रिलीज होगा एपिसोड

बता दें, करण जौहर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'कॉफी विद करण 8' के अगले एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'लड़के वापस आ गए!!! सौम्य, पागलपन और प्यार... बने रहें क्योंकि वे एक तूफान खड़ा कर रहे हैं!! हॉटस्टार स्पेशल कॉफी विद करण सीजन 8 का नया एपिसोड 23 नवंबर को केवल डिज्नी+हॉटस्टार पर आएगा!' सलमान के ऊपर चर्चा करने के अलावा तीनों एक साथ खूब मस्ती करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Retribution OTT Release: लायंसगेट प्ले पर दस्तक देगी लियाम नीसन की 'रिट्रीब्यूशन', दिन रिलीज होगी एक्शन फिल्म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें