फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदा नाम मेरा: करण जौहर ने की नई फिल्म की घोषणा, विक्की की घरवाली बनेंगी भूमि तो बाहरवाली होंगी कियारा

Fri, 12 Nov 2021 03:10 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करण जौहर की इस फिल्म की कहानी घरवाली बाहरवाली से मिलती जुलती बताई जा रही है।यह फिल्म साल 2022 में 10 जून को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर,कियारा आडवाणी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शशांक खैतान के साथ मिलकर करण जौहर दर्शकों के लिए कॉमेडी ड्रामा फिल्म लेकर आ रहे हैं। हाल ही में करण जौहर ने अपनी नई फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' की घोषणा की है। इस फिल्म में हैंडसम हंक विक्की कौशल संग खूबसूरत अभिनेत्री कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर भी नजर आने वाली हैं। करण जौहर ने फिल्म के पोस्टर के साथ साथ तीनों सितारों के किरदार से भी दर्शकों का परिचय करवा दिया है। पहले पोस्टर में विक्की कौशल मस्ती भरे मोड में नजर आ रहे हैं और उनके किरदार का नाम गोविंदा वाघमारे हैं।

विज्ञापन

 
 

गोविंदा नाम मेरा - फोटो : Twitter
इसके अलावा भूमि पेडनेकर साड़ी पहने और बालों में फूल लगाए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही पता चल रहा है कि वह विक्की कौशल की पत्नी की भूमिका में है। साथ ही कियारा आडवाणी मॉडर्न गर्ल के रूप में नजर आ रही हैं और वह विक्की की गर्लफ्रेंड के रोल में नजर आएंगी।

 
विज्ञापन

करण जौहर - फोटो : Insatagram- @karanjohar
करण जौहर की इस फिल्म की कहानी घरवाली बाहरवाली से मिलती जुलती बताई जा रही है।यह फिल्म साल 2022 में 10 जून को रिलीज होगी। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन और खैतान के प्रोडक्शन हाउस वॉयकॉम 18 द्वारा निर्मित किया जा रहा है। करण इन तीनों स्टार के साथ दर्शकों को हंसी और मस्ती का ट्रिपल धमाल देने की तैयारी में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें