फिल्म का कर रही हैं जमकर प्रमोशन
कंगना थलाइवी के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रही। सोशल मीडिया पर भी कंगना जमकर अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं । दरअसल कंगना अपने बायो में अपनी आगामी फिल्म थलाइवी के ट्रेलर का लिंक साझा करना चाहती थीं, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाईं, जिसे लेकर उन्होंने इंस्टाग्राम की क्लास लगाई । उन्होंने फटकार लगाते हुए कहा कि इंस्टाग्राम को ईस्ट इंडिया कम्पनी की मानसिकता वाला करार दिया। कंगना ने इंस्टा स्टोरी में दो पोस्ट लिखीं। कंगना ने लिखा, 'प्यारे इंस्टाग्राम। मुझे अपने प्रोफाइल में अपनी फिल्म का ट्रेलर जोड़ना है। मुझे बताया गया है कि मेरा प्रोफाइल वैरीफाइड है, इसलिए मैं इसकी मालकिन हूं। हालांकि, मैंने अपना नाम कमाया है और कई सालों से प्रोफाइल बनाया है। इसके साथ ही कंगना ने कहा कि वो फिल्म प्रमोशन से जुड़े पोस्ट करना चाहती हैं लेकिन वो हो नहीं रहे हैं।
इन भाषाओं में होगी फिल्म रिलीज
इस फिल्म में जयललिलता के जीवन के बारे में हर पहलू दिखाया जाएगा। ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन एएल विजय ने किया है और इसमें अरविंद स्वामी, प्रकाश राज, मधु और भाग्यश्री भी अहम भूमिकाओं में हैं।