फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊद की बहन पर फिल्म, कौन बनेगी 'लेडी डॉन'!

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडरवर्ल्ड डॉन के नाम से मशहूर दाऊद इब्राहीम की बहन हसीना पारकर की ज‌िंदगी पर एक फ‌िल्म बन रही है। अपूर्व लाखिया इसका निर्देशन कर रहे हैं। हसीना पारकर को मुंबई में 'हसीना आपा' के नाम से भी जाना जाता था।
विज्ञापन


'शूटऑउट एट लोखंडवाला' जैसी फ़िल्में बनाने वाले अपूर्व लाखिया ने बीबीसी हिंदी को बताया कि वे अगली फिल्म 'हसीना आपा' के ऊपर बना रहे हैं। हसीना पारकर का 51 साल की उम्र में देहांत हो गया था।

कंगना बनेंगी हसीना!
अपूर्व लाखिया ने बताया, "दाऊद के ऊपर कई फ़िल्में बन चुकी हैं, लेकिन मुंबई की 'लेडी डॉन' हसीना के ऊपर फ‌िल्म आनी बाकी है।"

अपूर्व ने बताया कि इस फ‌िल्म की रिसर्च के दौरान उन्हें पता चला कि 'हसीना आपा' नागपाड़ा पुलिस स्टेशन के सामने रहती थीं लेकिन फिर भी जब तक उनकी मर्ज़ी नहीं हुई, पुलिस उन्हें कोर्ट तक नहीं ला सकी।
विज्ञापन


इस फ‌िल्म में हसीना का किरदार निभाने के लिए अपूर्व इंडस्ट्री की दो टॉप अभिनेत्रियों से बात कर रहे हैं, जिनके नाम बताने से उन्होंने मना कर दिया।

लेकिन कयास हैं कि 'गैंगस्टर' और 'रिवॉल्वर रानी' जैसी फ‌िल्में कर चुकी कंगना या फिर हाल ही में फ‌िल्म 'हैदर' में आई तब्बू इस किरदार को निभाने के लिए अच्छी पसंद हो सकती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें