फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: 'उनका जीवन हमेशा दुखी रहेगा', 'तेजस' की कम कमाई को लेकर उन्हें ट्रोल करने वालों पर भड़कीं कंगना

Sun, 29 Oct 2023 07:11 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगना ने अपने एक फैन का पोस्ट दोबारा साझा किया, जिसमें उनके प्रशंसक ने 'तेजस' की तारीफ की थी और ट्रोल्स को भी लताड़ लगाई थी।
विज्ञापन
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों अपनी फिल्म 'तेजस' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसके साथ ही अक्सर वह हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं, जिस पर कई बार उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। हाल ही में अभिनेत्री ने 'तेजस' की कम कमाई को लेकर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने मनोरंजन उद्योग के अस्तित्व में थिएटरों के महत्व पर बात की थी। हालांकि, इस वीडियो को लेकर ट्रोल्स ने उन्हें ट्रोल किया। वहीं अब कंगना ने भी एक पोस्ट के जरिए ट्रोल्स को लताड़ लगाते हुए करारा जवाब दिया।

विज्ञापन

ट्रोल्स पर भड़कीं कंगना
दरअसल, कंगना ने अपने एक फैन का पोस्ट दोबारा साझा किया, जिसमें उनके प्रशंसक ने 'तेजस' की तारीफ की थी और ट्रोल्स को भी लताड़ लगाई थी। उसी पोस्ट को दोबारा साझा करते हुए कंगना ने भी ट्रोल्स को जवाब दिया। अभिनेत्री ने लिखा, "वे सभी जो मेरे लिए बुरा चाह रहे हैं, उनका जीवन हमेशा दुखी रहेगा, क्योंकि उन्हें जीवन भर हर दिन मेरी महिमा देखनी होगी, क्योंकि मैंने 15 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था और मेरे पास कुछ भी नहीं था। मेरी अपनी किस्मत और इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि मैं महिला सशक्तीकरण और अपने देश भारत के लिए महत्वपूर्ण काम करने के लिए तैयार हूं। उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए मैं उनसे अनुरोध करती हूं कि वे मेरे फैन क्लबों में शामिल हों। इस तरह वे बड़े लोगों के साथ जुड़ जाएंगे। सार्वभौमिक योजना, मैं चाहती हूं कि मेरे शुभचिंतक उनके प्रति दयालु हों और उन्हें रास्ता दिखाएं।”

Angad Bedi: दिवंगत पिता के सम्मान में अंगद ने एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लिया भाग, फरहान अख्तर पर कही ये बात

फैंस से की थी फिल्म देखने की अपील
इससे पहले कंगना ने बीते दिन शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए दर्शकों से 'तेजस' देखने की अपील की थी। कंगना ने कहा था कि हमारी फिल्म 'तेजस' कल सिनेमाघरों में आई है, जिसने भी यह फिल्म देखी, हमें खूब सराहा और आशीर्वाद दिया, लेकिन कोविड के बाद से हमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाई है। 99 प्रतिशत फिल्मों को दर्शक मौका नहीं देते हैं।  मैं मल्टीप्लेक्स के दर्शकों से यह अनुरोध करती हूं कि अगर आपने 'उरी', 'निरजा', 'मैरी कॉम' जैसी फिल्मों का आनंद उठाया है तो आपको 'तेजस' भी बहुत पसंद आएगी।
The Ladykiller: 'द लेडीकिलर' का ट्रेलर जारी, अर्जुन-भूमि की प्रेम कहानी में मौत का खेल देख हुए रोंगटे खड़े
विज्ञापन

'तेजस' की स्टारकास्ट
वहीं बात करें फिल्म की तो 'तेजस' सर्वेश मेवाड़ा के जरिए लिखित और निर्देशित और रोनी स्क्रूवाला के जरिए निर्मित है। इसमें कंगना के अलावा अंशुल चौहान, वरुण मित्रा, आशीष विद्यार्थी, विशाक नायर, कश्यप शंगारी, सुनीत टंडन, रियो कपाड़िया, मोहन अगाशे और मुश्ताक काक भी हैं। फिल्म में कंगना वायु सेना अधिकारी तेजस गिल का किरदार निभाती नजर आ रही हैं। यह फिल्म 28 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
Javed Akhtar: 'यह ताज महल में डिस्को जैसा है', पुराने क्लासिक गीतों में रैप मिक्स करने पर बोले जावेद अख्तर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें