फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elvish Yadav: रेव पार्टी के आरोपों को एल्विश यादव ने किया खारिज, वीडियो साझा कर यूट्यूबर ने दी सफाई

Fri, 03 Nov 2023 01:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एल्विश यादव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह खुद पर लगे आरोपों के संबंध में सफाई देते नजर आए हैं। उन्होंने कहा कि उन पर लगे आरोप अगर साबित होते हैं तो वह जिम्मेदारी लेंगे। 
विज्ञापन
एल्विश यादव - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव पर के खिलाफ नोएडा के सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज हुआ है। उन पर जहरीले सांपों की तस्करी करने और गैर कानूनी रूप से रेव पार्टी आयोजित करवाने का आरोप लगा है। एल्विश यादव पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने सापों की तस्करी की है। अब इस मामले में एल्विश यादव ने सफाई दी है। उन्होंने बाकायदा इंस्टाग्राम वीडियो साझा किया है।

विज्ञापन

Bhuvan Bam: 'डबिंग के दौरान वह हमेशा मेरे दिमाग में थे', ताकेशी कैसल में जावेद जाफरी की जगह लेने पर बोले भुवन

बोले- आरोप बेबुनियाद
 एल्विश यादव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह कहते नजर आ रहे हैं, 'हां जी गाइज, मैं हूं आपका एल्विश यादव। मैं सुबह उठा और मैंने देखा कि कैसे कैसे न्यूज फैली हुई है मेरे खिलाफ। मीडिया में न्यूज फैली है कि एल्विश यादव अरेस्ट हो गए, एल्विश नशीले पदार्थ के साथ पकड़े गए। मुझ पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। सारे फेक हैं, एक पर्सेंट भी इनमें सच्चाई नहीं है'।
विज्ञापन

Akshara Haasan: कमल हासन की बेटी ने मुंबई के खार में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, इतने करोड़ रुपये है कीमत
विज्ञापन



मीडिया से की गुजारिश
एल्विश ने आगे कहा, 'मैं यूपी पुलिस के साथ पूरा सहयोग करने को तैयार हूं। मैं यूपी पुलिस, प्रशासन और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से यह रिक्वेस्ट करता हूं कि मेरी एक पर्सेंट भी अगर इसमें संलिप्तता मिलती है तो मैं सारी जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं'। साथ ही एल्विश ने मीडिया से भी गुजारिश की और कहा, 'मीडिया से यह गुजारिश है कि जो कुछ भी आप लिख रहे हो, उसमें जब तक ठोस सबूत न मिल जाएं, प्लीज मेरा नाम खराब न करें। अगर यह आरोप साबित होते हैं तो मैं पूरी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं। इन आरोपों से मेरा कोई लेना-देना नहीं है'।

नौ जिंदा सांप बरामद किए जाने की है जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई जानकारी के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 20 मिलीलीटर जहर और नौ जिंदा सांप बरामद किए गए हैं। सापों के जहर का इस्तेमाल नशे के लिए करते हैं। राजनीतिज्ञ और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी ने एल्विश यादव की गिरफ्तारी की मांग की है। बता दें कि एल्विश यादव ने इसी साल चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 की ट्रॉफी अपने नाम की है। उनके यूट्यूब वीडियो खूब वायरल होते हैं।



Sushmita-Rohman: फिर साथ आए रोहमन-सुष्मिता सेन! 'आर्या 3' के प्रचार के दौरान पूर्व प्रेमी संग दिखीं एक्ट्रेस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें