फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अक्षय के पास पैसे कमाने के लिए दो-तीन साल ही बचे हैं…’इस एक्टर ने खिलाड़ी कुमार पर कसा तंज

Sat, 20 Mar 2021 12:12 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : twitter @akshaykumar

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार हर साल सबसे ज्यादा फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। अक्षय हर साल लगभग 4 फिल्में बनाते हैं, लेकिन कोरोना के कारण इसमें गिरावट आई है और पिछले एक साल में उनकी कम ही फिल्में रिलीज हो पाई हैं। वहीं, अक्षय फिल्म रिलीज न होने के बाद भी कई नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इस साल यानी 2021 में इनकी कई फिल्में रिलीज होनी हैं और कई काफी चर्चा में हैं। इनमें से एक 'राम सेतु' भी है। उनकी बैक-टू-बैक फिल्मों को लेकर हमेशा विवादों में रहने वाले अभिनेता कमाल राशिद खान ने उनपर निशाना साधा है।

विज्ञापन

2 of 5
कमाल राशिद खान, अक्षय कुमार - फोटो : Social media

कमाल राशिद ने अक्षय कुमार के खिलाफ एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'अक्षय कुमार की फिल्मों के लिए अब कोई खरीददार नहीं बचा है। उनकी सूर्यवंशी और बेलबॉटम जैसी फिल्में रिलीज नहीं हो पा रही हैं और वह एक के बाद एक नई फिल्मों की घोषणा करते जा रहे हैं। अक्षय हर महीने 24x7 शूटिंग कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि उनके पास रुपये बनाने के लिए सिर्फ दो तीन साल ही बचे हैं। क्रेजी प्रोड्यूसर उन्हें लगभग 125 करोड़ दे भी रहे हैं।'

विज्ञापन

3 of 5
PM Modi And Akshay Kumar - फोटो : Social Media
राशिद खान का ये ट्वीट अब खूब वायरल हो रहा है। लोग इस ट्वीट पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स केआरके को ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ उनके इस ट्वीट को पसंद कर रहे हैं। वहीं, अक्षय के फैंस केआरके के इस ट्वीट से खासा नाराज नजर आ रहे हैं। उन्होंने केआरके के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि केआरके को अक्षय कुमार से जलन हो रही है।

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : Social Media

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब कमाल राशिद खान अभिनेताओं और अभिनेत्रियों से पंगा लेते नजर आए हैं। इससे पहले भी बीच-बीच में केआरके बॉलीवुड पर तंज कसते नजर आए हैं। वहीं, कई बार तो उनको टिप्पणी करना भारी भी पड़ जाता है और सोशल मीडिया पर खिंचाई हो जाती है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Akshay Kumar - फोटो : social media
वहीं, अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार 'राम सेतु', 'सूर्यवंशी', 'पृथ्वीराज', 'बेल बॉटम' और 'बच्चन पांडे' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'सूर्यवंशी' 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें