दरअसल, सोशल मीडिया पर अक्सर काजोल को उनकी सुंदरता के लिए ट्रोल किया जाता है। जब भी वह अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं तो नेटिजन्स का एक समूह उन्हें ट्रोल करने लगता है और पूछता है कि क्या उन्होंने स्किन लाइटनिंग ट्रीटमेंट करवाया है। ट्रोल्स उनसे पूछते हैं कि पहले वह सांवली हुआ करती थीं, लेकिन अब अचानक एकदम गोरी कैसे हो गई हैं। इससे पहले भी काजोल बता चुकी हैं कि उन्होंने स्किन को गोरा करने वाली कोई सर्जरी नहीं करवाई है। वह धूप से दूर रही हैं। यही वजह है कि वह सनटैन का शिकार नहीं होती हैं।
Rakhi Sawant: राखी सावंत को मिला पति आदिल की पहली शादी का सबूत, बोलीं- इतना बड़ा धोखा
इससे पहले 2014 में काजोल इंटरव्यू के दौरान अपने गोरेपन पर खुलकर बात कर चुकी हैं। काजोल ने बताया था कि मैंने कोई स्क्रीन व्हाइटनिंग सर्जरी नहीं कराई है। मैं धूप से दूर रही हूं। अपने जीवन के 10 वर्षों के लिए मैं हर समय धूप में काम कर रही थी। यही कारण है कि मैं टैन हो गई और अब मैं धूप में काम नहीं कर रही हूं तो मैं अटैंड हो गई हूं। यह स्किन व्हाइटनिंग सर्जरी नहीं है। घर पर रहने की सर्जरी है।
जूही चावला ने दिखाई सिद्धार्थ-कियारा की शादी की इनसाइड फोटोज