9 फरवरी यानी आज स्मृति ईरानी की लाडली शेनेल की शादी राजस्थान के नागौर जिले के 500 साल पुराने खिमसर किले में हो रही है। बेटी की शादी में बड़ी-बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। जहां तक शादी के शेड्यूल की बात है तो कार्यक्रम सुबह से शुरू हो चुका है। बुधवार को ही मेहंदी और हल्दी की रस्म हुई और रात में म्यूजिकल नाइट इवेंट हुआ था।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शानेल, अर्जुन भल्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
तो वहीं इस से पहले स्मृति ईरानी की बेटी शेनेल की चूड़े की रस्म निभाई गई थी। तो वहीं अभी 4.45 बजे दूल्हा-दुल्हन वरमाला की रस्म पूरी करेंगे इसके बाद शाम 6 बजे दूल्हा-दुल्हन की एंट्री होगी। और रात 8 बजे रिसेप्शन और पूल साइड डिनर आयोजित किया गया है।
बता दें कि शैनेल स्मृति ईरानी के पति जुबिन ईरानी और उनकी पहली पत्नी मोना की बेटी हैं। शेनेल और अर्जुन की सगाई 2021 में दुबई में हुई थी। तब खुद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अर्जुन भल्ला का अपने परिवार में स्वागत किया। उन्होंने तब मजाकिया अंदाज में कहा था कि अब आपको एक ससुर के तौर पर क्रेजी मैन से सामना करना पड़ेगा और मुझे सास के तौर पर झेलना पड़ेगा। गौरतलब है कि अर्जुन भल्ला कनाडा में रहते हैं। वह प्रवासी भारतीय (NRI) हैं। भल्ला लीगल एक्सपर्ट हैं और कनाडा की कई बड़ी कंपनियों में लीगल कंसल्टेंट के तौर पर काम करते हैं। वहीं, शेनेल एडवोकेट हैं।