धनुष और काजोल की आने वाली तमिल फिल्म 'वीआईपी 2' का 'दूरम निल्लू' रिलीज हो गया है। इसमें काजोल और धनुष का दमदार डांस देखने को मिल रहा है। आ ही इसका ट्रेलर भी सामने आया है जो काफी मजेदार है। इस फिल्म में काजोल और धनुष पहली बार साथ नजर आने वाले है इसलिए ये फिल्म दोनों के फैंस के लिए काफी खास है।
फिलहाल दोनों मुंबई में इस फिल्म के प्रमोशन में लग गए है। फिल्म का पोस्टर और टीजर पहले ही रिलीज कर दिए गए हैं फैंस ने उन्हे भी काफी पसंद किया था।
ये फिल्म Velaiilla Pattadhari की सीक्वल है। Velaiilla Pattadhari 2 में कई बदलाव किए गए हैं। इसके पहले पार्ट को जहां वेलराज ने डायरेक्ट किया था। लेकिन अब दूसरे पार्ट का डायरेक्शन सौन्दर्य रजनीकांत ने किया है।
धनुष इसमें रघुवरन के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के पहले पार्ट में दिखाया गया था कि रघुवरन अपने सपने पूरा करना चाहते हैं और इसके बीच उन्हें कई जॉब के ऑफर मिले लेकिन उन्होंने अपने सपने के खातिर सब ठुकरा दिए। इसके बाद अंत में दिखाया गया कि उन्होंने अपना सपना पूरा कर लिया है।
वहीं कहा जा रहा है कि इसके सीक्वल में रघुवरन के जीवन के आगे का सफर दिखाया जाएगा। फिल्म 28 जुलाई को रिलीज की जाएगी।