फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kailash Kher: 'होशियारी दिखा रहे हो, पहले तमीज सीखो...', खेलो इंडिया इवेंट के बीच में जमकर भड़के कैलाश खेर

Fri, 26 May 2023 01:08 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिंगर ने कार्यक्रम में कुछ ऐसा हुआ कि अभिनेता परफॉर्मेंस के दौरान भड़क गए और स्टेज पर से आयोजकों को जमकर लताड़ लगाई।
विज्ञापन
कैलाश खेर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैलाश खेर फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर हैं। वह अपने बेहरीन गानों के लिए मशहूर हैं। हाल ही में सिंगर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 का उद्धाटने करने के लिए लखनऊ की बीबीडी यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। इस दौरान सिंगर ने कार्यक्रम में कुछ ऐसा हुआ कि अभिनेता परफॉर्मेंस के दौरान भड़क गए और स्टेज पर से आयोजकों को जमकर लताड़ लगाई। इस दौरान सिंगर का तीखा अंदाज देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। 
विज्ञापन


जमकर भड़के कैलाश खेर
दरअसल हुआ ये कि कैलाश खेर ने ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023’ के लॉन्च इवेंट में अपने कुछ सबसे स्पेशल नंबर्स पर परफॉर्म करने के लिए आए थे। लेकिन फिर कार्यक्रम में देरी होने के कारण वह आयोजकों पर भड़क गए। सिंगर का एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें वह आयोजकों पर कुप्रबंधन और खराब व्यवहार का आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे एक वीडियो में कैलाश को मंच से माइक पर कहते सुना जा सकता है, 'होशियारी दिखा रहे हो, पहले तमीज सीखो। एक घंटा हमको इंतजार कराया, क्या है ये खेलो इंडिया? किसी को काम करना आता नहीं है बोलना चाहेंगे तो इतना बोल देंगे कि छोड़ दीजिए सब।'

इसे भी पढ़ें-  Jackie Shroff: अनिल कपूर पब्लिक में क्यों छूते हैं जैकी श्रॉफ के पैर? जग्गू दादा ने बताई चौंकाने वाली वजह
विज्ञापन
विज्ञापन




दी शानदार परफॉर्मेंस
हालांकि बाद में कैलाश खेर ने अपने गुस्से को किनारे करते हुए शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने कई गाने गाए। इस दौरान खेर ने यूपी के अतिरिक्त मुख्य सचिव नवनीत सहगल को साथ में नचाया। कैलाश खेर ने इस पर ट्वीट भी किया और लिखा, 'धन्यवाद हमारे पीएम नरेंद्र मोदी जी खेल और संगीत को एक साथ जोड़ने की पहल कराने के लिए, दोनों विधाओं को देश में युगों युगों से हल्के में लिया जाता रहा है।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें