फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kailash Kher: कर्नाटक में कार्यक्रम के दौरान मशहूर गायक कैलाश खेर पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 30 Jan 2023 10:56 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कैलाश खेर पर कर्नाटक में एक संगीत कार्यक्रम में हमला किया गया है।
विज्ञापन
कैलाश खेर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कैलाश खेर अपने सुरो के लिए जाने जाते हैं। उनकी आवाज का जादू देशभर के लोगों के दिलों में उनके लिए प्यार पैदा करता है। अक्सर अपनी आवाज और बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले कैलाश खेर आज किसी और कारण से चर्चाओं में आ गए हैं। कर्नाटक में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान कैलाश खेर पर हमला किया गया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्नाटक में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर गायक कैलाश खेर पर हमला किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर पर बोतल फेंकी गई है। ऐसे में वहां मौजूद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए और कैलाश खेर पर हमला करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, अभी गायक के स्वास्थ्य के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। 

कर्नाटक के हंपी शहर में कैलाश खेर के इस कॉन्सर्ट में भारी भीड़ उमड़ी थी और इसी में गायक के ऊपर हमला किया गया। बता दें,  कैलाश खेर ने हंपी में अपने इस कार्यक्रम की जानकारी जानकारी ट्विटर अकाउंट पर दी थी। रविवार को कैलाश खेर ने ट्वीट कर लिखा था, 'भारत का पुरातन नगर, काल खंड को मन्दिरों और अटारियों के स्वरूप में समाहित किए हंपी जा रहा है। हंपी महोत्सव में आज कैलाश बैंड का शिवनाद गूंजेगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें