फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Juhi Chawla: शाहरुख के जन्मदिन पर नई पहल करने को तैयार जूही चावला, दोस्ती के लिए पेश करेंगी मिसाल

Thu, 02 Nov 2023 02:04 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जूही चावला और शाहरुख खान - फोटो : social media
विज्ञापन
बॉलीवुड इंडस्ट्री के बादशाह यानी शाहरुख खान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहें हैं। किंग खान के अभिनय के फैंस ही नहीं, सेलेब्स भी दीवाने हैं। अभिनेता ने अपना जन्मदिन मन्नत के बाहर अपने फैंस के साथ मुलाकात कर मनाया। दिलचस्प बात यह है कि किंग खान की 30 साल पुरानी दोस्त जूही चावला ने पोस्ट शेयर कर उनका जन्मदिन स्पेशल तरीके से मनाने का  एलान किया हैं। 
विज्ञापन


पोस्ट शेयर कर दी शुभकामनाएं
जूही चावला ने पोस्ट शेयर कर शाहरुख खान को 58वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सुपरस्टार के जन्मदिन के अवसर पर अभिनेत्री ने 500 पेड़ लगाने का एलान किया है और यह भी बताया है कि उनकी दोस्ती शब्दों से परे है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'दोस्ती के लिए 500 पेड़, जो शब्दों से परे है, समय से परे और कभी-कभी मेरी समझ से परे है। जन्मदिन मुबारक हो शाहरुख। जय और जूही को ढेर सारा प्यार। अभिनेत्री के 500 पेड़ लगाने के निर्णय की सोशल मीडिया यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Salaar: 'सालार' में होगा हॉलीवुड फिल्मों जैसा एक्शन सीक्वेंस, शूटिंग के लिए खरीदी गई थीं 750 अलग-अलग गाड़ियां
विज्ञापन


जुही शाहरुख ने इन फिल्मों में किया काम
बता दें कि जूही चावला ने पहली बार 'राजू बन गया जेंटलमैन' में काम किया था। इसके बाद जूही और शाहरुख खान 'यस बॉस', 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' आदि जैसी हिट फिल्मों में साथ काम किया था। फिल्मों के अलावा दोनों बिजनेस पार्टनर भी रहे हैं। वे ड्रीमज अनलिमिटेड के साथ मिलकर निर्माता बने और आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक हैं।
विज्ञापन


डंकी में आएंगे नजर
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता ने इस साल दो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में 'पठान' और 'जवान' दी हैं। वहीं, अब अभिनेता निर्माता राजकुमार हिरानी की 'डंकी' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू और बोमन ईरानी भी हैं। सिनेमाघरों में डंकी को 22 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। वहीं, किंग खान सलमान खान की 'टाइगर 3' में भी कैमियो करते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: KWK 8: धर्मेंद्र को किसिंग सीन सुनाने में करण को आ रही थी शर्म, अभिनेता की इस बात ने निर्माता को किया हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें