संस्कृति से जुड़ने का मिल रहा मौका
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मुझे इस फिल्म में काम करने का अवसर दिया गया। इसके लिए मैं आभार व्यक्त करती हूं। मैं सिनेमा के माध्यम से अपनी जड़ों से जुड़ने का मौका पाकर धन्य महसूस कर रही हूं। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह मेरी भाषा, संस्कृति और परिवार का उत्सव है।
मुख्य भूमिका में दिखेंगी जैमी
जैमी ने फिल्म में काम करने का उत्साह जाहिर करते हुए कहा, 'मैं अपने साउथ डेब्यू के लिए बहुत उत्साहित हूं। तेलुगु सिर्फ एक भाषा नहीं है, यह मेरी पहचान का एक हिस्सा है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म बहुत पसंद आएगी और उन्हें मुझे बड़े पर्दे पर देखकर आनंद आएगा।' जैमी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 'आ ओकाट्टी अडक्कु' फिल्म के निर्माता छोटा भीम के राजीव चिलका हैं। जैमी के अलावा इस फिल्म में तेलुगु इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: गोविंदा की कॉमेडी टाइमिंग की कायल रवीना, अभिनेत्री बोलीं- उन जैसा न कोई हुआ है और न होगा