फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawan: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर जवान बनाएगा नए निशान, इतने करोड़ में बिके शाहरुख की फिल्म के राइट्स

Thu, 14 Sep 2023 08:28 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिनेमाघरों में तो 'जवान' धमाल मचा रही है अब फैंस को इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। शाहरुख खान की जवान के ओटीटी राइट्स भी करोड़ों में बिके हैं।
 
विज्ञापन
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'जवान' की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। किंग खान की यह फिल्म कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। फिल्म में साउथ की हसीना नयनतारा और विजय सेतुपति भी अहम किरदार में हैं। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। सिनेमाघरों में तो 'जवान' धमाल मचा रही है अब फैंस को इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। शाहरुख खान की जवान के ओटीटी राइट्स भी करोड़ों में बिके हैं।

विज्ञापन

जवान - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी पर कब रिलीज होगी जवान
रिपोर्ट्स की मानें तो जवान के ओटीटी राइट्स करोड़ों में नेटफ्लिक्स ने खरीदा है। खबर है कि फिल्म के राइट्स 250 करोड़ में बिके हैं। हालांकि, इस खबर पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसके साथ ही जवान की ओटीटी रिलीज डेट भी अभी तय नहीं की गई है। नियम के अनुसार, कोई भी फिल्म थिएटर में रिलीज होने के 4 हफ्तों बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होती है। मगर जवान के कलेक्शन को ध्यान में रखते हुए इसे ठोड़ा लेट रिलीज किया जाएगा।

Dunki: 2023 में रिलीज नहीं होगी शाहरुख खान की 'डंकी'! राजकुमार हिरानी की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

विज्ञापन

जवान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर जवान का कमाल
एटली की इस फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति के साथ-साथ प्रियामणि, लहर खान, सान्या मल्होत्रा और आलिया कुरैशी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सात सितंबर को रिलीज हुई यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सातवें दिन 368.38 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

यह भी पढ़ें-  Rambo: सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'रैम्बो' से जुड़ा इस हसीना का नाम, पर्दे पर टाइगर श्रॉफ संग फरमाएंगी रोमांस
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें