लेखक जावेद अख्तर ने परिसीमन की प्रक्रिया और इसके तहत सीटों के बंटवारे को लेकर अपनी ओर से बयान देते हुए कुछ सवाल भी उठाए हैं। इस खबर में जानिए लेखक जावेद अख्तर ने चर्चित परिसीमन बिल पर क्या कुछ कहा।
परिसीमन बिल पर क्या बोले जावेद अख्तर?
परिसीमन बिल पर बात करते हुए जावेद अख्तर ने कहा, 'सबसे पहले तो अभी तक इसकी अंतिम योजना सामने नहीं आई है। यह कैसे लागू होगी, क्या नए निर्वाचन क्षेत्र बनाए जाएंगे, इसके लिए किन मानदंडों को ध्यान में रखा जाएगा और देश को अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में कैसे बांटा जाएगा, इस बारे में अभी कुछ साफ नहीं है।
दूसरी बात, मुझे यह थोड़ा अजीब लगता है कि जिन क्षेत्रों ने परिवार नियोजन को प्राथमिकता नहीं दी, उन्हें ज्यादा सीटें दी जा रही हैं, जबकि जिन क्षेत्रों ने परिवार नियोजन का पालन किया, उन्हें कम सीटें मिल रही हैं। इससे किस तरह का संतुलन बनेगा?
जब इसकी पूरी जानकारी सामने आएगी, तब हम इस पर विचार करेंगे। हम यह भी देखेंगे कि हमारी सरकार के अलावा विपक्ष के कौन-कौन से सदस्य इस प्रस्ताव का समर्थन करने या इसका विरोध करने के लिए सामने आते हैं।'