फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जावेद अख्तर हुए रिचर्ड डॉकिन्स अवॉर्ड से सम्मानित, पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय

Sun, 07 Jun 2020 11:59 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
javed akhtar - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के प्रख्यात लेखक और गीतकार जावेद अख्तर रिचर्ड डॉकिन्स अवॉर्ड 2020 से सम्मानित किए गए हैं। उन्हें यह अवॉर्ड तर्कसंगत विचार, धर्मनिरपेक्षता और मानव विकास और मानवीय मूल्यों को अहमियत देने के चलते मिला है। इसी के साथ जावेद इस पुरस्कार को पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। ये पुरस्कार वर्ष 2003 से दिया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
Javed Akhtar - फोटो : Social Media
यह पुरस्कार विज्ञान, रिसर्च, शिक्षा या मनोरंजन के क्षेत्र के ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्ति को दिया जाता है, जो सार्वजनिक रूप से  लॉजिकल होकर धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए प्रयास करता है। इस बार ये पुरस्कार जावेद अख्तर को मिला है। जावेद अख्तर अक्सर सोशल मीडिया पर या किसी भी सार्वजनिक मंच पर सीएए और इस्लामोफोबिया जैसे विषयों पर हमेशा मुखर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Shabana Azmi and Javed Akhtar - फोटो : twitter
जावेद अख्तर को मिले इस सम्मान से उनकी पत्नी और अभिनेत्री शबाना आजमी भी बेहद खुश हैं। शबाना ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए पोस्ट भी साझा किया है। इस पोस्ट में शबाना ने लिखा, 'जावेद अख्तर ने महत्वपूर्ण सोच के लिए रिचर्ड डॉकिन्स अवार्ड 2020 जीता, जिसमें धार्मिक प्रगति के साथ मानवीय प्रगति और मानवतावादी मूल्यों को आगे बढ़ाया। बहुत बढ़िया'
 

4 of 6
diya mirza
वहीं इस खबर के बाद से तमाम बॉलीवुड सितारे भी जावेद अख्तर को बधाई देने में जुटे हुए हैं। अभिनेत्री दीया मिर्जा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए अख्तर को बधाई देते हुए कहा, 'जावेद अख्तर साहब ने महत्वपूर्ण सोच, मानवीय प्रगति और मानवतावादी मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए धार्मिक हठधर्मिता के लिए प्रतिष्ठित रिचर्ड डॉकिंस अवॉर्ड 2020 जीता है। वह यह पुरस्कार जीतने वाले एकमात्र भारतीय हैं! जावेद अख्तर को बधाई! आपने हमें गौरवान्वित किया।'
 
 
विज्ञापन

5 of 6
anil kapoor - फोटो : social media
वहीं अभिनेता अनिल कपूर ने भी जावेद अख्तर को बधाई दी है। अनिल ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'यह जानते हुए कि जब आप 'द सेल्फिश जीन' पढ़ते हैं, तो रिचर्ड डॉकिन्स आपके हीरो रहे हैं, प्रतिष्ठित रिचर्ड डॉकिन्स अवॉर्ड आपके लिए अतिरिक्त विशेष होना चाहिए! यह वास्तव में एक अविश्वसनीय सम्मान है! बधाई हो!'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि यह पुरस्कार विश्व प्रसिद्ध अंग्रेजी विकासवादी जीवविज्ञानी रिचर्ड डॉकिन्स के नाम पर हर वर्ष दिया जाता है। जावेद अख्तर से पहले बिल मेहर और क्रिस्टोफर हिचन्स को यह पुरस्कार मिल चुका है।

पढ़ें: National Cancer Survivors Day: बॉलीवुड पर भी छाया रहा कैंसर का साया, सोनाली बेंद्रे से लेकर मनीषा कोइराला ने जीती जंग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें