फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: तमिल फिल्म से साउथ में कदम रखेंगी जान्हवी! पिता बोनी कपूर ने बताई वायरल खबरों की सच्चाई

Fri, 03 Feb 2023 02:15 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जान्हवी कपूर के तमिल फिल्म से साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने की खबरों पर बोनी कपूर ने रिएक्ट किया है। 
विज्ञापन
जान्हवी कपूर, बोनी कपूर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ समय से जान्हवी कपूर के साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने की खबरें आ रही हैं। जान्हवी कपूर पिछले पांच साल से बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर रही हैं। हाल ही में यह खबर आई थी कि एक्ट्रेस तमिल फिल्म से साउथ में डेब्यू कर सकती हैं। हालांकि, उनके तमिल फिल्मों में डेब्यू करने की ये सारी खबरें निराधार हैं। दरअसल, हाल ही में जान्हवी के पिता और निर्माता बोनी कपूर ने अभिनेत्री के साउथ डेब्यू की अफवाहों को खारिज कर दिया। निर्माता ने खुलासा किया कि उनकी बेटी ने अभी तक कोई भी तमिल फिल्म साइन नहीं की है।

विज्ञापन

जान्हवी कपूर करेंगी तमिल में डेब्यू?
बोनी कपूर ने अपनी बेटी जान्हवी कपूर के साउथ डेब्यू की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, 'प्रिय मीडिया मित्रों, यह आपको बताना चाहता हूं कि जान्हवी कपूर ने इस समय कोई भी तमिल फिल्म साइन नहीं की है। आपसे अनुरोध है कि झूठी अफवाहें न फैलाएं।'
जान्हवी ने जताई थी साउथ फिल्मों में काम करने की इच्छा
आपको बता दें, कुछ समय पहले जान्हवी ने एक इवेंट में साउथ फिल्मों में काम करने की इच्छा जताई थी। अभिनेत्री ने कहा था, 'मेरे पास अभी फिल्म बवाल है, जो बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही मिस्टर एंड मिसेज माही भी है और मैं उम्मीद कर रही हूं कि मैं जल्द ही एक दक्षिण फिल्म भी करूंगी।' इसके बाद से ही जान्हवी के साउथ फिल्मों में डेब्यू के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, अब बोनी कपूर के बयान के बाद साफ हो गया है कि सभी खबरें निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Neena Gupta Affair: इस क्रिकेटर को पहली नजर में दिल दे बैठी थीं नीना, प्यार में पार कर दी थी हर हद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें