अभिनेता ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं। मगर, उनके चाहने वालों ने उनकी यादों को बड़ी खूबसूरती से सहेज रखा है। एक्टर को एक बार फिर पर्दे पर देखा जा सकेगा। इस बार वह दिग्गज फिल्म निर्माता यश चोपड़ा और यश राज फिल्म्स की गाथा सुनाते नजर आएंगे। दरअसल, यश चोपड़ा पर बनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द रोमांटिक्स' में ऋषि कपूर का इंटरव्यू भी दिखाया जाएगा। इस सीरीज के जरिए यश चोपड़ा और वाईआरएफ की 50 साल की समृद्ध विरासत का जश्न मनाया जाएगा। बॉलीवुड की करीब 35 हस्तियां इस सीरीज में नजर आएंगी। इसी में ऋषि कपूर का इंटरव्यू भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
आपको बता दें कि ऋषि कपूर ने यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा के साथ 'कभी कभी', 'चांदनी', 'जब तक है जान', 'फना', 'हम तुम' जैसी कई फिल्मों में काम किया। ऋषि कपूर 'द रोमांटिक्स' में यश चोपड़ा के साथ अपने रिश्तों के बारे में चर्चा करते नजर आएंगे। दर्शक जान सकेंगे कि एक्टर-डायरेक्टर की इस जोड़ी ने हिंदी सिनेमा के लिए क्या योगदान दिए। बता दें कि यश चोपड़ा के जीवन पर आधारित यह डॉक्यूमेंट्री सीरीज चार हिस्सों में है।
Sidharth-Kiara: छह फरवरी को ही होगी कियारा-सिद्धार्थ की शादी? जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस ने कंफर्म कर दी तारीख
विज्ञापन
सीरीज की निर्देशक स्मृति मूंदड़ा का कहना है, 'ऋषि कपूर सिर्फ एक शानदार एक्टर ही नहीं थे, बल्कि वह ज्ञान का भी भंडार थे। उनके पास हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की तमाम जानकारियां थीं। उनके निधन से सिनेमा की दुनिया की बहुत बड़ी क्षति हुई है। उनकी यादों, उनके इंटरव्यू और बातों के लिए मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी।' बॉलीवुड के रोमांस किंग कहे जाने वाले यश चोपड़ा पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'द रोमांटिक्स' में शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान, ऋतिक रोशन, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा समेत बॉलीवुड की करीब 35 हस्तियां नजर आएंगी। इस सीरीज में पहली बार आदित्य चोपड़ा कैमरे के सामने आएंगे और अपने पिता यश चोपड़ा के सिनेमा में दिए गए योगदान को सलाम करेंगे।
आपको बता दें कि 'द रोमांटिक्स' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। वहीं यह सीरीज 14 फरवरी, 2023 को रिलीज होगी। यश चोपड़ा ने 'सिलसिला', 'लम्हे', 'वीर जारा', 'दिल तो पागल है' और 'जब तक है जान', 'चांदनी' जैसी कई रोमांटिक फिल्में बनाई हैं। बता दें कि इस सीरीज का निर्देशन स्मृति मूंदड़ा ने किया है, जो 'इंडियन मैचमेकिंग' और 'नेवर हैव आई एवर' फ्रेंचाइजी की शानदार सफलता के बाद नेटफ्लिक्स पर लौटी हैं।
Pathaan: शाहरुख के फैन हुए उपन्यासकार पाउलो कोएल्हो! ट्वीट कर 'पठान' को बुलाया 'किंग', SRK ने दिया यह जवाब