फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoorr: दिवाली पर जान्हवी कपूर को मां श्रीदेवी की आई याद, बोलीं- 'परंपराओं से मां ने कराया परिचित'

Sun, 12 Nov 2023 10:18 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जान्हवी कपूर, श्रीदेवी - फोटो : social media
विज्ञापन
जान्हवी कपूर का नाम इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री की लिस्ट में शुमार हैं। अभिनेत्री फिलहाल परिवार के साथ दिवाली का त्योहार मनाने में व्यस्त हैं। जान्हवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी को हर खास मौके पर याद करती नजर आती हैं। वहीं, आज दिवाली के खास अवसर पर जान्हवी कपूर ने अपनी मां के साथ दिवाली का त्योहार मनाने को याद किया। 
विज्ञापन


मां श्रीदेवी को किया याद 
हाल ही में एक इंटरव्यू में जान्हवी कपूर ने बचपन के दिनों को याद किया और बताया कि उनकी मां श्रीदेवी ने उन्हें सभी परंपराओं से परिचित कराया है। दीवाली पर उनकी मां को घर को सजाना पसंद करती थीं। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि कैसे उनकी मां श्रीदेवी और कपूर परिवार की सभी महिलाएं एक साथ मिलकर बड़ा दिवाली का त्योहार मनाती थीं। इस अवसर पर उनकी मां श्रीदेवी पारंपरिक रेशम की साड़ी पहनती थीं, जबकि उन्हें और उनकी बहन खुशी कपूर दोनों के लिए पट्टू पावदाई सेट मिलते थे।

यह भी पढ़ें: Supriya Pathak Interview: राम दरबार से बुलावे का बेसब्री से इंतजार, सुनाया राजेश खन्ना से मिले तोहफे का किस्सा
विज्ञापन

 
हमेशा दिवाली पूजा में हुईं शामिल
अपनी दादी के घर पर दिवाली समारोह को याद करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि हर साल दिवाली की रात पूरा परिवार एक साथ तैयार होता है और दादी के आवास पर इकट्ठा होता है। पूरा परिवार एक साथ मिलकर रात का खाना करते हैं। दिवाली डिनर मेनू में पुलाव, राजमा और  कपूर खानदान व्यंजन शामिल होते हैं। जान्हवी कपूर ने खुलासा किया कि वे अपने काम में व्यस्त होने के कारण कई बार परिवार के साथ रात के खाने में चूक गई, लेकिन दिवाली पूजा कभी नहीं छोड़ी।
विज्ञापन


इस फिल्म में आएंगी नजर 
जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आएंगी, जो स्पोर्ट्स कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता राजकुमार राव के साथ दिखेंगी। इसके अलावा अभिनेत्री जल्द ही जूनियर एनटीआर अभिनीत फिल्म 'देवारा' के साथ अपना तेलुगु डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। जान्हवी कपूर की यह फिल्म 5 अप्रैल 2024 में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Tiger 3 Review: जासूसी दुनिया में एक के बाद एक कई अनोखे धमाके, टाइगर-जोया की तीसरी कहानी ने फोड़ा दिवाली बम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें