फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jacqueline Fernandez: ऑस्कर में RRR से भिड़ेंगी जैकलीन, नाटू-नाटू को टक्कर देगा अपलॉज

Thu, 26 Jan 2023 12:31 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जैकलीन फर्नांडीज व्यक्तिगत जीवन में भले ही कठिनाई के दौर से गुजर रही हैं, लेकिन उनके पास अब मुस्कुराने का एक अवसर है।
विज्ञापन
जैकलीन फर्नांडिस और नाटू नाटू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्कर 2023 के लिए एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के सॉन्ग 'नाटू-नाटू' को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। यह गाना जैकलीन फर्नांडीज की हॉलीवुड फिल्म 'टेल इट ऑल लाइक ए वुमन' के 'डायने वारेन' द्वारा गाए हुए गाने 'अपलॉज' के साथ कंपीट करेगा।

विज्ञापन

जैकलीन फर्नांडिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी। उन्होंने लिखा, मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं दियेन वारेन और सोफिया कार्सन को बधाई देती हूं कि अपलॉज गाना ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेट हुआ है। मुझे आप लोगों पर गर्व है। आप लोगों की इस खूबसूरत फिल्म के साथ जुड़ना मेरे लिए गर्व की बात है। इसमें काफी अच्छे कलाकार भी हैं। धन्यवाद।' उन्होंने आगे लिखा है, 'मैं आरआरआर के नाटू-नाटू नॉमिनेशन के लिए भी बधाई देती हूं। मैं पूरी टीम को शुभकामनाएं देती हूं।'
 

जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram
बता दें कि भारतीय सेगमेंट का निर्देशन लीना यादव ने किया है। फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज के अलावा कई कलाकार हैं। जैकलीन के बुरे दौर के बीच उनके लिए यह खबर आशा की किरण के तौर पर आई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ जैकलीन फर्नांडीज का नाम जुड़ा हुआ है। हाल ही में नोरा फतेही ने उन पर आरोप लगाया है कि उनका नाम मामले में जबरन लिया गया। वह हाल ही में रामसेतु और सर्कस फिल्म में नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें: 'सेल्फी' की रिलीज से पहले साईं बाबा के मंदिर पहुंचे अक्षय कुमार, भीड़ में गिरा फैन तो खुद उठाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें