निर्देशक रोहित शेट्टी की आने वाली वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। शिल्पा शेट्टी ने वेब सीरीज की शूटिंग पूरी करने की जानकारी दी है। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोहित शेट्टी के साथ एक दिलचस्प वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी और रोहित शेट्टी का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। वीडियो में रोहित और शिल्पा के अलावा कई और लोग भी नजर आ रहे हैं।