फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ के ढलते करियर पर पापा जैकी ने दी सलाह, बोले- मूवी इंडस्ट्री में ये चलता है

Mon, 11 Dec 2023 05:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जैकी श्रॉफ का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे को सलाह दी है कि फिल्मों का बिजनेस बहुत ही अप्रत्याशित है, इसे सहजता से लें। हिट और फ्लॉप फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ-जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हीरोपंती और बागी जैसी फिल्मों के जरिए टाइगर श्रॉफ ने एक्शन हीरो का तमगा हासिल किया। उन्हें एक्शन अवतार में दर्शकों ने भी खूब पसंद किया। लेकिन अभिनेता की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल सकी हैं। मुन्ना माइकल से लेकर हीरोपंती 2 और गणपत तक, सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं। बेटे का करियर ग्राफ नीचे जाता देख पापा जैकी श्रॉफ ने उन्हें सलाह दी है।

विज्ञापन


टाइगर को देते हैं ये सलाह
जैकी श्रॉफ का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे को सलाह दी है कि फिल्मों का बिजनेस बहुत ही अप्रत्याशित है, इसे सहजता से लें। जैकी श्रॉफ ने आगे कहा कि हिट और फ्लॉप फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा है, उन्हें अपने बेटे की क्षमताओं पर पूरा भरोसा है। एक्टर का कहना है, 'मुझे लगता है कि टाइगर को एक अच्छे टेक्नीशियन और अच्छी रिलीज की जरूरत है। यही काफी है'।
Karan Johar: करण जौहर को महूसस होती है रोमांटिक रिलेशनशिप की कमी, बोले- अकेलेपन से घिर गई है मेरी जिंदगी
विज्ञापन


बेटे पर जताया भरोसा
बेटे को लेकर जैकी ने कहा, 'लड़के के अंदर सबकुछ है। वह एक्शन स्टार है। मैं उससे कहता हूं, इसे सहज तरीके से लो, कुछ फिल्में चलेंगी, कुछ नहीं चलेंगी। फिर दोबारा काम आता रहेगा। यही जिंदगी है। मैंने 250 फिल्में कीं और वे सभी हिट नहीं हुईं। इसलिए ये सब चलता है। फिल्म पूरी टीम पर निर्भर करती है। फिल्म मेकिंग टीम वर्क होता है। 
विज्ञापन

Toxic: यश की 'टॉक्सिक' में हुई इस अभिनेत्री की एंट्री, इंटरनेशनल म्यूजिशियन जेरेमी स्टैक बनाएंगे संगीत

इस फिल्म में आए हैं नजर
जैकी श्रॉफ का मानना है कि जिंदगी में हर किसी को सबकुछ नहीं मिलता है। यह असंभव है। इसलिए ये समझना चाहिए कि सेहत, परिवार और दोस्त महत्वपूर्ण हैं। हमारे पास जो है, हमें उसके लिए शुक्रगुजार होना चाहिए'। जैकी श्रॉफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे इस समय 'मस्त में रहने का' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वे नीना गुप्ता के साथ नजर आए हैं। ये फिल्म आठ दिसंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई।
Giorgia: अरबाज के साथ मेल नहीं खाती थी जॉर्जिया की पसंद, ब्रेकअप के बाद खुशी की तलाश में जुटीं अभिनेत्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें