अभिनेत्री करीना कपूर ने फिल्म 'जाने जां' के जरिए ओटीटी की दुनिया में कदम रखे हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म में करीना के साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी दमदार रोल में नजर आए हैं। इस फिल्म के जरिए करीना ने ओटीटी पर अपनी पारी शुरू की है, इसलिए वह काफी उत्साहित हैं। एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि वह बिल्कुल वैसा ही महसूस कर रही हैं, जैसा बॉलीवुड डेब्यू के दौरान कर रही थीं। अब जब 'जाने जां' रिलीज हो चुकी है तो बेबो ने सोशल मीडिया पर एक नोट साझा किया।