फलस्तीन और इस्राइल के बीच माहौल गर्माया हुआ है। फलस्तीन आतंकवादी समूह हमास ने इस्राइल पर हमला किया, जिसके बाद दोनों देश में युद्ध जारी है। इसी बीच नुसरत भरूचा को लेकर एक चिंतित करने वाली खबर सामने आई। इस्राइल और फलस्तीन आतंकवादी समूह के बीच चल रहे टकराव के बीच अभिनेत्री इस्राइल में फंस गई हैं। नुसरत की टीम के एक सदस्य ने खुद इस बात की जानकारी दी, साथ ही अभिनेत्री से संपर्क टूटने की जानकारी देकर फैंस की चिंता बढ़ा दी। हालांकि, अब नुसरत को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है।
नुसरत भरूचा की टीम की ओर से जारी एक बयान में कहा गया था, 'दुर्भाग्य से नुसरत इस्राइल में फंस गई हैं। वह हाइफा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए वहां गई थीं।' टीम के एक सदस्य के अनुसार, 'आखिरी बार मैं उनसे शनिवार दोपहर 12.30 बजे के आसपास संपर्क करने में कामयाब रहा था, जब वह एक बेसमेंट में सुरक्षित थीं। सुरक्षा उपायों के लिए, अधिक जानकारी का खुलासा नहीं किया जा सकता है। हालांकि, तब से, हम संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। हम नुसरत को सुरक्षित भारत वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं, और उम्मीद करते हैं कि वह स्वस्थ्य और सुरक्षित वापस लौटेंगी।' वहीं, अब वापस से जानकारी मिली है कि नुसरत सुरक्षित हैं।
Shahid Kapoor: शाहरुख खान से तुलना पर भड़का शाहिद कपूर का गुस्सा, बोले- यह सबसे मूर्खतापूर्ण तर्क
वहीं, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी युद्ध का एलान कर दिया है। नेतन्याहू ने कहा कि हम युद्ध में हैं, ऑपरेशन में नहीं। हमास ने इस्राइल और उसके नागरिकों के खिलाफ एक जानलेवा हमला किया है। मैंने सबसे पहले घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों की बस्तियों को साफ करने का आदेश दिया। दुश्मन को ऐसी कीमत चुकानी पड़ेगी, जिसके बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा।