फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ishaan Khatter: बाइक राइडिंग गैंग में मीरा राजपूत को शामिल करना चाहते हैं ईशान, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Wed, 22 Nov 2023 10:04 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ईशान खट्टर, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : social media
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर इन दिनों फिल्म 'पिप्पा' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। अभिनेता फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। बता दें कि, ईशान खट्टर को अपनी बाइक चलाना उतना ही पसंद है जितना उन्हें अभिनय करना पसंद है। आय दिन सोशल मीडिया पर अभिनेता बाइक राइडिंग की तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू में जब एक्टर से पूछा गया कि वह अपनी बाइक राइडिंग गैंग में किसे शामिल करना चाहेंगे? उन्होंने शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत को चुना।
विज्ञापन


गैंग में मीरा को शामिल करना चाहते हैं अभिनेता
हाल ही में, एक बातचीत के दौरान ईशान खट्टर से पूछा गया कि वे अपने बाइक राइडिंग गैंग में किसे शामिल करेंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेता ने अपनी भाभी मीरा राजपूत का नाम लिया। ईशान खट्टर ने कहा, 'मेरा मतलब है कि लड़के ही क्यों सारी मौज मस्ती करें। लड़कियों को भी तो जिंदगी का आनंद लेना चाहिए। इसलिए मैं अपनी बाइक राइडिंग गैंग में अपनी भाभी मीरा राजपूत को शामिल करना चाहता हूं।'

यह भी पढ़ें: Mukesh Chhabra Interview: रोज पांच हजार नए चेहरे, पांच लाख का डाटाबेस, पढ़िए कास्टिंग डायरेक्टर नं.1 की कहानी
विज्ञापन


मीरा कपूर को लेकर कही यह बात 
अभिनेता ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'हालांकि मीरा राजपूत बाइक राइडिंग नहीं करती हैं, लेकिन वे लगे रहो मुन्ना भाई की तरह भाई शाहिद कपूर के साथ साइडकार में चलती हैं।' अभिनेता ने आगे कहा, 'हम बहुत सारे हिल्स स्टेशन पर जाते हैं, जहां कुछ खतरनाक मार्गों से गुजरना पड़ता है और वहां कभी-कभी साइडकार के लिए जगह नहीं होती है। इसलिए, मैं मीरा राजपूत को अपनी गैंग में शामिल करके उन्हें चट्टान पर बाइक राइडिंग कराना चाहता हूं।'
विज्ञापन


इस फिल्म में आए थे नजर 
ईशान खट्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता हाल ही में फिल्म 'पिप्पा' में नजर आए, जो ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। ईशान खट्टर ने करण जौहर जैसे निर्माता की फिल्म 'धड़क' से जान्हवी कपूर के साथ डेब्यू किया था। इसके बाद अभिनेता 'धड़क', 'फोन भूत' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का दमखम दिखा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Mansoor Ali Khan: तृषा पर टिप्पणी करने के वाले मंसूर अली खान की बढ़ी मुश्किलें, चेन्नई में दर्ज हुआ मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें