फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ira-Nupur Wedding: शादी के बंधन में बंधे आयरा-नूपुर, व्हाइट ब्राइडल गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं आमिर की लाडली

Wed, 10 Jan 2024 09:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

व्हाइट ब्राइडल गाउन में आयरा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं, नूपुर शिकरे पेंट सूट में हैंडसम दिख रहे थे।
विज्ञापन
आयरा खान, नूपुर शिकरे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान की लाडली आयरा खान और नूपुर शिकरे की पारंपरिक रस्मों के साथ वैवाहिक बंधन में बंध गए। यह शादी आज यानी (10 जनवरी) को झीलों के शहर कहलाने वाले  उदयपुर में हुई। हाल ही में दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज की थी और अब दोनों ने उदयपुर के होटल ताज अरावली पैलेस में शादी के सात वचन लिए। व्हाइट ब्राइडल गाउन में आयरा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं, नूपुर शिकरे पेंट सूट में हैंडसम दिख रहे थे। रॉयल वेडिंग में होटल के मयूर बाग को व्हाइट थीम से सजाया गया था।
विज्ञापन

Prabhas: प्रभास ने जारी किया 'द गोट लाइफ' का फर्स्ट लुक पोस्टर, पृथ्वीराज को देख रह जाएंगे हैरान

 
Trending Videos

स्टेज पर किया साथ रहने का वादा
आमिर खान और उनकी मां जीनत हुसैन अपनी लाडली आयरा खान को मंच तक लेकर आए। बाद में, इस कपल ने एक दूजे का हाथ थामकर एक साथ रहने का वादा किया। वाओ समारोह के बाद नवविवाहित जोड़ा रॉक ऑन के गाने 'तुम हो तो' पर शानदार डांस करता हुआ भी नजर आया।

परिवार ने साथ में खाया खाना
इसके बाद आयरा और नूपुर ने पिता आमिर, मां रीना दत्त, किरण राव, इमरान खान समेत परिवार के अन्य लोगों के साथ फैमिली फोटो भी क्लिक करवाई। शादी के बाद पूरा परिवार ने एक साथ डिनर किया। इस शादी के लिए मराठी, राजस्थानी और गुजराती व्यंजनों को शामिल किया गया था। 
विज्ञापन

कल वापस मुंबई लौटेगा पूरा परिवार
इससे पहले हुए संगीत समारोह में आमिर ने अपनी खास डांस परफॉर्मेंस से वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया था। उन्होंने कोई मिल गया फिल्म के गाने इट्स मैजिक पर जमकर डांस किया। जानकारी के मुताबिक शादी के बाद अब दोनों का परिवार कल यानी 11 जनवरी को मुंबई के लिए रवाना हो जाएगा।
Sunny Leone: सनी लियोनी ने लॉन्च किया अपना एआई अवतार, बोलीं- इससे फर्जी वीडियो बनने का जोखिम कम हो जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें