फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidya Balan: तापसी ने अपनी सफलता का विद्या बालन को दिया श्रेय, सेना ने फायरिंग रेंज उनके नाम किया

Mon, 05 Jul 2021 09:51 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय सेना के साथ विद्या बालन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल मनोरंजन जगत की हीरोइन नंबर वन बन चुकीं अभिनेत्री विद्या बालन के लिए इस बार का मानसून खुशियों की बरसात लेकर आया है। उनकी फिल्म ‘शेरनी’ ने एक बार फिर ओटीटी पर उन्हें कंटेंट सिनेमा की रानी के तौर पर स्थापित किया है। फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू तो अपने करियर के मौजूदा दौर का श्रेय ही विद्या बालन को देते नहीं थकतीं। और, अब भारतीय सेना ने कश्मीर स्थित अपनी एक फायरिंग रेंज का नाम ही विद्या बालन के नाम पर रख दिया है। विद्या बालन की बैक टू बैक चार फिल्में दर्शकों ने खूब पसंद की है। शायद इसीलिए अब विद्या अपनी अगली फिल्म के एलान में पर्याप्त समय ले रही हैं हालांकि पक्की खबर ये भी है कि वह अपनी अगली फिल्म की तैयारी शुरू कर चुकी हैं। वह अपने पति निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ घूमने भी निकलती रहती हैं और इस उत्सव यात्रा का इस साल का पहला पड़ाव कश्मीर बना था।हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘शेरनी’ की सफलता के साथ ही विद्या को मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज अकादमी (ऑस्कर अकादमी) में शामिल होने का न्यौता भी आया। वह इस साल के 395 नए आमंत्रितों में से एकमात्र अभिनेत्री हैं। विद्या बालन की जो तस्वीरें आप यहां देख रहे हैं, वे उनकी कश्मीर यात्रा की हैं।
विज्ञापन

2 of 5
विद्या बालन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विद्या बालन को देश भ्रमण बहुत पसंद है। इसी क्रम में वह इस साल भारतीय सेना के 'गुलमर्ग विंटर फेस्टिवल' में भी शामिल हुईं। और, भारतीय सेना ने उनके सम्मान में गुलमर्ग, कश्मीर स्थित अपने एक सैन्य फायरिंग रेंज का नाम उनके नाम पर रख दिया। भारतीय सिनेमा की किसी अभिनेत्री को सेना की तरफ से मिला ये बड़ा सम्मान है।
विज्ञापन

3 of 5
विद्या बालन सैन्य फायरिंग रेंज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी के मुताबिक विद्या बालन ने इस साल की शुरुआत में कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा आयोजित 'गुलमर्ग विंटर फेस्टिवल' में भाग लिया था। लेकिन सामरिक महत्व का ठिकाना होने के चलते भारतीय सेना ने अभिनेत्री को इस यात्रा के बारे में तुरंत किसी तरह की जानकारी दूसरों के साथ साझा न करने की सलाह दी थी। 'विद्या बालन फायरिंग रेंज' की तस्वीरें भी अब भारतीय सेना ने सार्वजनिक करने की अनुमति विद्या बालन को दे दी है।

4 of 5
विद्या बालन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विद्या बालन की तारीफें इन दिनों हर तरफ होती दिख रही हैं। ‘अमर उजाला’ से एक्सक्लूसिव मुलाकात में अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी विद्या की खूब तारीफें कीं। वह कहती हैं, ‘मुझे तो ‘डर्टी पिक्टर’ और ‘कहानी’ देखने के बाद ही समझ आया कि एक अभिनेत्री ये सब भी कर सकती है। मैं तो ये मानकर चल रही थी कि एक अभिनेत्री का फिल्मी करियर पांच छह साल से ज्यादा होता ही नहीं है। लेकिन, इन फिल्मों ने मुझमें जोश भरा और अब देखिए मैं अपने करियर के सबसे हसीन दौर से गुजर रही हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विद्या बालन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विद्या बालन की पिछली चार फिल्में ‘तुम्हारी सुलू’, ‘मिशन मंगल’, ‘शकुंतला देवी’ और ‘शेरनी’ को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है। अब पक्की जानकारी उनकी अगली फिल्म को लेकर ये है कि वह अपनी सुपरहिट फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ के निर्देशक सुरेश त्रिवेणी के साथ एक नई फिल्म की तैयारी शुरू कर चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें