फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हीरो को करन जौहर ने अपनी फिल्मों से निकलवा दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐक्टर इमरान खान और निर्माता-निर्देशक करन जौहर के बीच बिल्कुल नहीं पटती। दोनों में एक समय गहरी दोस्ती थी। मगर जब से धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म गोरी तेरे प्यार में (2013) बुरी तरह पिटी तब से करन न केवल इमरान को अपने बैनर की फिल्मों में आगे न लेने का फैसला किया, बल्कि बाहर की भी कुछ फिल्मों से हटवा दिया।
विज्ञापन


नतीजा यह कि आज दोनों एक-दूसरे का सामना तक नहीं करते। मगर पिछले दिनों एक अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में दोनों को मेहमान बना कर बुलाया गया। वहां भी ये ऐक्टर-डायरेक्टर एक-दूसरे से दूरी बनाए रहे। दोनों की नजदीकी का केवल एक मौका आया जब कॉन्फ्रेंस में छात्रों ने इन्हें एक साथ लेकर सेल्फी खींची। तब भी उन्होंने एक-दूसरे को हैलो तक नहीं कहा।
विज्ञापन

कपूर एंड संस से इमरान को कराया बाहर

इस कार्यक्रम में इमरान ने जहां समलैंगिकता पर लैक्चर दिया, वहीं करन ने इंटरनेट की दुनिया में लोकतंत्र पर विचार रखे। दोनों को आयोजकों ने एक होटल में ठहराया था मगर वे न तो कॉफी शॉप में साथ दिखे और न डिनर पर। जानकारों का कहना है कि दोनों पुरानी बातों को नहीं भूले हैं।

करन को जहां लगता है कि उनकी फिल्म फ्लॉप होने की वजह अकेले इमरान थे और फिल्म फ्लॉप होने से धर्मा प्रोडक्शंस की साख को गहरा धक्का लगा था। वहीं इमरान यह नहीं भूले हैं कि करन ने उन्हें कपूर एंड संस तथा भावेश जोशी जैसी फिल्मों से निकलवा कर अपने चहेते सिद्धार्थ मल्होत्रा की एंट्री करा दी। नतीजा यह कि इमरान का करिअर डांवाडोल हो गया। आज उनके पास एक फिल्म तक नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें