फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IFFI 2023: 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का हुआ आगाज, स्टार्स ने कलाकारी से जमाया रंग

Mon, 20 Nov 2023 10:07 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गोवा के खूबसूरत समुद्र तटों के बीच 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह का आगाज हो गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस 8 दिवसीय समारोह का उद्घाटन कर इसकी शुरुआत कर दी है। 
विज्ञापन
भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा के खूबसूरत समुद्र तटों के बीच 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह का आगाज हो गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस 8 दिवसीय समारोह का उद्घाटन कर इसकी शुरुआत कर दी है। उद्घाटन समारोह के मुख्य आकर्षण रहे शाहिद कपूर, माधुरी दीक्षित, श्रिया सरन, नुसरत भरूचा, पंकज त्रिपाठी, शांतनु मोइत्रा, श्रेया घोषाल और सुखविंदर सिंह। वहीं, इस शानदार समारोह की मेजबानी अपारशक्ति खुराना और करिश्मा तन्ना ने की।

समारोह की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। करिश्मा तन्ना और अपारशक्ति खुराना सेरेमनी को होस्ट कर रहे हैं। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत भी इवेंट में मौजूद हैं। माधुरी दीक्षित को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए विशेष सम्मान दिया गया। उन्हें शॉल, शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय जूरी मेंबर्स में जोस लुइस अलकैन, जेरोम पैलार्ड, मिस हेलेन लीक, मिस कैथरीन डुसार्ट, शेखर कपूर को मंच पर सम्मानित किया गया। ओपनिंग सेरेमनी में एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने फिल्म 'पुष्पा' के 'सामी-सामी' गाने में परफॉर्म कर साउथ इंडियन फिल्मों की बढ़ती लोकप्रियता का प्रतिनिधित्व किया। 
विज्ञापन


इसके अलावा फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू-नाटू' पर परफॉर्म कर ऑस्कर अवॉर्ड के गौरव की याद को ताजा किया। फिल्म 'पठान' के 'झूमे जो पठान', 'रमैय्या वस्तावैय्या' गाने पर डांस कर बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से हिंदी फिल्मों की बड़ी वापसी का जश्न मनाया। 

तो वहीं, माधुरी दीक्षित ने 'ओ..रे..पिया...', 'मार डाला', 'काहे छेड़े', 'घर मोरे परदेसिया', 'डोला रे' और 'आजा नाच ले' जैसे अपने फेमस गानों पर धमाकेदार परफॉर्मेंस देकर सभी दर्शकों का मन मोह लिया तो शाहिद कपूर ने भी अपनी फिल्मों के गाने धुन, 'धन तनन', 'शाम शानदार', 'नगाड़ा', 'सज-धज के', 'तू मेरे अगल-बगल', 'साड़ी के फॉल सा' और 'धतिंग नाच' जैसे सुपरहिट गानों पर जमकर डांस कर अपना स्वैग दिखा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फिल्मों में हीरो से खलनायक बने बॉलीवुड के ये अभिनेता, विलेन के रोल में भी दर्शकों ने दिया खूब प्यार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें