अभिनेत्री हुमा कुरैशी अपनी एक पुरानी मोबाइल नीलाम करने जा रही हैं। इसके बारे में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से खुली जानकारी दी है।
हुमा ने एक ट्वीट में लिखा कि यह आगे बढ़ने का समय है। किसी ने मुझे मेरा पुराना फोन ऑनलाइन बेचने का सुझाव दिया है। कोई ग्राहक है?
इसके बाद हुमा का फोन खरीदने वालों की लाइन लग गई। ताबड़तोड़ उनके प्रशंसकों ने फोन खरीदने संबंधित ट्वीट आने लगे। उनके एक प्रशंसक आदित्य सेंगर ने ट्विटर पर लिखा कि अगर मुझे आपका फोन मिला, तो मैं स्वयं को खुशकिस्मत समझूंगा, लेकिन मैं मुंबई में नहीं हूं।