बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज की वजह से आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। कंगना अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी साझा करती रहती है। कंगना ने आज यानी सोमवार को अपने ट्विटर अकांउट पर आस्क कंगना (#askangana) सेशन रखा। इस सेशन के जरिए एक्ट्रेस ने अपने फैंस के पूछे गए सवालों के मजेदार जवाब दिए। #askangana सेशन में उनके फैंस ने उनकी फिल्मों से लेकर पर्सनल लाइफ तक के सवाल पूछे, जिनका कंगना ने काफी दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया है।
कंगना ने ट्वीटर पर आस्क कंगना (#askangana) के जरिए महाराष्ट्र की सियासत पर भी जमकर निशाना साधा है। एक्ट्रेस के एक फैन ने उनसे पूछा कि- उद्धव ठाकरे और संजय राउत का हाल देखकर कैसा लग रहा है? जिसका कंगना ने दिलचस्प जवाब देते हुए कहा कि- दूसरों का पतन देखकर कभी भी खुद को सही नहीं मानना चाहिए, ऐसी स्थिति में खुद को सही समझना नीच और दयनीय लोगों का काम होता है और मैं उस तरह की इंसान नहीं हूं।
कंगना ने हाल ही में अपने ट्वीटर अकाउंट पर अपने बचपन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। इन फोटोज में कंगना ने अपने बचपन की यादों को ताजा करते हुए नजर आईं थीं। तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना ने साथ ही एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा था। कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना जल्द ही सर्वेश मेवारा की फिल्म 'तेजस' और अनुराग बसु की फिल्म 'इमली' में नजर आने वाली हैं।
यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut: कंगना ने बताई क्लासेज बंक करने की वजह, शर्मा अंकल का यह किस्सा भी सुनाया