Salman Khan Akshay Kumar
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान अक्षय ने किया जमकर डांस
दरअसल, सलमान अक्षय का यह वायरल वीडियो दिल्ली में किसी ग्रैंड शादी का है, जिसमें सलमान और अक्षय ने परफॉर्म किया। दोनों ही कलाकार पूरी एनर्जी के साथ डांस करते दिख रहे हैं। वहीं इस ग्रैंड शादी के इवेंट को मनीष पॉल ने होस्ट किया। सलमान अक्षय अपने अपने गानों पर डांस करते हुए दिखाई दिए। सलमान खान हमेशा की तरह काले रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट में हैंडसम नजर आए। वहीं, अक्षय कुमार पर्पल रंग के कुर्ता पायजामा में दिखे। अक्षय ने डांस परफॉर्मेंस के साथ अपनी आने वाली फिल्म सेल्फी का भी प्रमोशन किया।
Aryan Khan: शाहरुख खान के लाडले का बर्ताव देख फूटा लोगों का गुस्सा, नेटिजन्स ने कमेंट कर खूब बरसाए ताने
Salman Khan Akshay Kumar
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान अक्षय को यूजर्स ने किया ट्रोल
सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार दोनों का मजाक उड़ा रहे हैं। जिसमें से एक यूजर ने कमेंट किया-.ये किसकी शादी है जिसमें अक्षय और सलमान को नचवा दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- लोल, पैसों के लिए क्या क्या नहीं करना पड़ रहा है। एक और यूजर ने लिखा प्राइवेट वेडिंग में भी ठुमके लगा कर पैसे कमाने हैं। वहीं, एक और यूजर ने लिखा-पैसा ही पैसा होगा, कितना होगा जो इन दोनों को एक साथ बुला लिया। इसी तरह से यूजर्स सलमान और अक्षय को ट्रोल करते हुए दिखा। ज्यादातर यूजर्स ने उन्हें और उनकी डांस परफॉर्मेंस को पैसो से जोड़ दिया। जिस पर .यूजर्स का कहना है कि-पैसा हो तो क्या कुछ नहीं हो सकता है। हालांकि सलमान के एक फैन ने निराश होते हुए लिखा, क्या जरूरत थी सलमान भाई.
Sun Cinema : पत्नी को हुआ पाकिस्तानी लड़के से प्यार, तो गुरु दत्त ने वहीदा रहमान से खत्म कर लिया रिश्ता