फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fighter Teaser: खत्म हुआ इंतजार! ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर' का दमदार टीजर हुआ जारी, दिखा जबर्दस्त एक्शन

Fri, 08 Dec 2023 11:13 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर अभिनीत फिल्म 'फाइटर' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म तो अगले साल रिलीज होगी। आज फिल्म का दमदार टीजर रिलीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
फाइटर टीजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर 'फाइटर' बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। दर्शक बेसब्री से एक्शन फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म से ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के लुक का पोस्टर जारी किया गया था। इसके बाद आज फिल्म का दमदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। एक्शन से भरी यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। मगर आज मेकर्स ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए धमाकेदार टीजर जारी किया है। टीजर में जबर्दस्त एक्शन देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

 

फाइटर टीजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म के मेकर्स की ओर से फिल्म में जबर्दस्त एक्शन का वादा किया गया है। ऐसे में फाइटर शुरुआत से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का टीजर बेहद ही जबर्दस्त है। फिल्म के इस चंद मिनट के टीजर ने यह साबित कर दिया है कि यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। टीजर में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण आसमान की ऊंचाईयों को छूते दिखाई दे रहे हैं। टीजर में कलाकारों के लुक ने दर्शकों का खूब इंप्रेस किया है। ऋतिक, दीपिका और अनिल तीनों का लुक बेहद ही दमदार और जबर्दस्त है।

फाइटर टीजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फाइटर का टीजर जबर्दस्त एक्शन, ड्रामा और रोमांस से भरा हुआ है। टीजर में ऋतिक प्लेन से भारत का तिरंगा बाहर निकालकर लहराते नजर आए हैं। ये सीन दर्शकों के मन को छू लेने वाला है। वहीं, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के बीच की केमिस्ट्री बाकई में देखते बनती है। दोनों इस एक्शन फिल्म में  पहली बार स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे। दोनों कलाकार बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और प्रतिभाशाली सितारों में से हैं और उनके फैंस उन्हें एक साथ बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

फाइटर टीजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी फिल्म
सिद्धार्थ आनंद द्वारा फाइटर का निर्देशन किया गया है। सिद्धार्थ आनंद इससे पहले 'वॉर' और 'पठान' जैसी जबर्दस्त एक्शन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर 'फाइटर' 25 जनवरी 2024 को भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।   


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें