बता दें, कृष 23 जून 2006 में रिलीज हुई थी। यह ऋतिक की पहली साइंस फिक्शन फिल्म 'कोई मिल गया' का सीक्वल थी। फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था। ऋतिक के साथ प्रियंका चोपड़ा, रेखा, नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'कृष' की इस चौथी फिल्म में ऋतिक रोशन का किरदार कृष्णा यानी कृष अपने पिता रोहित मेहरा को वापस लाने के लिए टाइम ट्रैवल कर सकता है। इसके साथ ही फिल्म में कई सुपर विलेन के नजर आने की भी खबर आ रही थी। फिलहाल, देखना दिलचस्प होगा कि कृष 4 में ऋतिक के अलावा किस एक्टर या एक्ट्रेस को कास्ट किया जायेगा।
'अमर उजाला' के सूत्रों के मुताबिक, 'कृष 4' में अभिनेता ऋतिक रोशन एक या दो नहीं, बल्कि पूरे चार अलग अलग किरदारों में नजर आएंगे। साथ ही राकेश कोशिश कर रहे हैं कि इस फिल्म के साथ वह एक महिला सुपर हीरो को भी मैदान में उतारें। राकेश रोशन 'कृष 4' के लिए सोच कर बैठे हैं कि यह फिल्म काफी बड़े बजट की होने वाली है। जाहिर है कि यह एक सुपर हीरो फिल्म है तो इसमें स्पेशल इफेक्ट्स और वीएफएक्स का काम भी जबरदस्त होने वाला है। दर्शकों के बीच ऋतिक रोशन की सुपरहीरो फिल्म कृष 4 को लेकर काफी उत्सुकता है।