फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honey Singh: मैं हर दिन मरने... बीमारी के दिनों को याद करते हुए छलका हनी सिंह का दर्द

Sun, 01 Jan 2023 11:01 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हनी सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। हनी सिंह का हाल ही में तलाक हुआ था। इसके बाद उनकी जिंदगी में नए प्यार की एंट्री भी हुई।
विज्ञापन
हनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगर और रैपर हनी सिंह इन दिनों फिर एक बार चर्चा में हैं। हालांकि, अपने खराब स्वास्थ्य के कारण हनी सिंह काफी समय से इंडस्ट्री से लापता थे, लेकिन अब उन्होंने वापसी कर ली है। इसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में हैं। इस दौरान हनी सिंह ने अपनी जिंदगी के बारे में फैंस के साथ कई बातें साझा कीं। हनी सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। हनी सिंह का हाल ही में तलाक हुआ था। इसके बाद उनकी जिंदगी में नए प्यार की एंट्री भी हुई। अब हनी सिंह ने इस बात का खुलासा किया है कि मुश्किल भरे दिनों में उन्हें किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

हनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
हनी सिंह ने अपने बुरे दिनों की बात करते हुए कहा कि उन्होंने अपने आप में कई बदलाव किए हैं और इस इंडस्ट्री में वापस आए हैं। जितने दिन वह इस चकाचौंध की दुनिया से दूर रहे, उन्होंने बहुत कुछ सहा है। उनका मानसिक स्वास्थ्य भी कुछ ठीक नहीं रहता था। वह इस कदर परेशान थे कि हर दिन अपने मरने की दुआ तक करते थे। एक ही पल में कई तरह के ख्याल उनके दिमाग में आ जाते थे। 

हनी सिंह - फोटो : Social media
हनी सिंह ने बताया कि अपनी तबीयत को लेकर वह इस कदर परेशान थे कि डिप्रेशन में चले गए थे। वह एक तरह से पागल हो गए थे और सिगरेट पीने लगे थे। बुरे ख्याल उनके दिमाग में आते थे। हनी सिंह का कहना है कि उन्हें जो बीमारी हुई, वह उनके दुश्मनों को भी ना हो। उन्हें इस बीमारी को समझने में तीन साल लगे और इससे लड़ने में चार साल लगे। बीते साल से डॉक्टरों के कारण वह फिलहाल ठीक चल रहे हैं। अभी कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन

हनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी बीमारी को लेकर हनी सिंह ने फैंस को भी सलाह दी है। उन्होंने कहा कि 'एंजाइटी के लिए आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है। आप अपने परिवार या दोस्तों से बात कर सकते हैं। जितनी ज्यादा आप बातें करेंगे, उतना आपके लिए वह अच्छा रहेगा। शराब न पिए। डॉक्टर्स की दवाइयों से आप डिप्रेशन में चले जाते हैं। ज्यादा परेशान हैं तो मेरे गाने सुन लें, आपको हंसी आ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें