फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए जमाने में आई राजा और रानी की कहानी, रिश्तों पर बने धारावाहिक का होगा ‘शुभारंभ’

Wed, 04 Dec 2019 09:00 AM IST
भावना शर्मा मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
shubh aarambh - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
छोटे परदे का नया धारावाहिक 'शुभारंभ' उधेड़बुन की एक ऐसी काल्पनिक कहानी लेकर आ रहा है जिसमें रानी के पास बड़े बड़े सपने हैं। आत्मविश्वास भी कूट कूट कर भरा हुआ है लेकिन, उसकी कुछ करने की कोशिशें अक्सर नाकाम रहती हैं। दूसरी तरफ राजा एक रईस घर में पैदा हुआ है। ऐशोआराम में पला है। सब कुछ ठीक था। अचानक से उसके पिता चल बसे और राजा को ताऊ और ताई के हाथों छोड़ गए। अब कैसे इन दोनों का मिलन होता है और कैसे ये दोनों एक दूसरे के करीब आकर एक और एक ग्यारह बनाते हैं? इसी प्यार भरी यात्रा की कहानी कहेगा 'शुभारंभ'।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

धारावाहिक की निर्माता शशि मित्तल बताती हैं कि राजा और रानी की कहानी एक जोड़े की असल जिंदगी से प्रेरित है, इसलिए 'शुभारंभ' मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं इस पर पिछले तीन साल से काम कर रही थी और आज मैं बहुत खुश हूं कि आखिर यह मैंने कर दिखाया। यह कहानी बहुत से लोगों के रिश्तों को गहरा करेगी और उन्हें प्रेरणा देगी। कहते हैं कि एक जोड़ा एक दूसरे की खामियों को अक्सर संभाल लेता है और उन दोनों का एक दूसरे के साथ मिलकर काम करना उन्हें ज़िन्दगी की नई ऊंचाइयों को छूने में मदद करता है। हमारा नया शो 'शुभारंभ' इसी सोच पर आधारित है।'

धारावाहिक 'शुभारंभ' के मुख्य कलाकार महिमा मकवाना और अक्षित सुखीजा हैं। इनका साथ देने के लिए पल्लवी राव, तुषार दलवी, छाया वोरा, मीर अली, आर्जव त्रिवेदी, वैभवी महाजन प्रतीक राठौर आदि कलाकार भी धारावाहिक का हिस्सा बने हैं।
 

70 के दशक की इस अभिनेत्री को हो गया था शादीशुदा निर्देशक से प्यार, आज तक नहीं बन पाईं दुल्हन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें