हाल ही में, अभिनेत्री हेलन ने आशा भोसले के साथ अपने रिश्ते और इंडस्ट्री में उनकी यादगार यात्रा को याद किया। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
भारत ने कई प्रतिभाशाली गायक पैदा किए हैं जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि हासिल की है। आशा भोंसले उन्हीं में एक ऐसी मशहूर गायिका हैं। अपने सात दशक से अधिक लंबे करियर के बावजूद, वह अपनी सुरीली आवाज से संगीत इंडस्ट्री में एक प्रमुख हस्ती बनी हुई हैं। हाल ही में, अभिनेत्री हेलन ने आशा भोसले के साथ अपने रिश्ते और इंडस्ट्री में उनकी यादगार यात्रा को याद किया। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
हेलन ने आशा को बताया बॉलीवुड का 'अनमोल नवरत्न'
गायिका की तारीफ में अभिनेत्री ने कही यह बात
हेलेन जी ने आगे कहा, "मैं उस तारीफ को कभी नहीं भूल सकती, जो उन्होंने मेरी की थी। आशा जी ने मुझसे कहा कि हेलेन जी अगर मैं पुरुष होती तो मैं आपसे शादी करती। मुझे याद है कि मैं रिकॉर्डिंग स्टूडियो में गई थी और आशा जी को 'पिया तू अब तो आजा' की रिकॉर्डिंग करते हुए सुन रही थी। मुझे यह इतना अच्छा लगा कि मैंने उन्हें चॉकलेट का सबसे बड़ा डिब्बा लाकर दिया। 'ये मेरा दिल' में आशा ने जो अपनी आवाज दी थी। वह आज तक मेरे दिल और दिमाग पर छाया हुआ है।
आशा ने उम्र को दी है मात