फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ अपडेट: रजनीकांत की अस्पताल में हुई माइनर सर्जरी, जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

Fri, 29 Oct 2021 05:34 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉस्पिटल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक रजनीकांत को गुरुवार को चक्कर आया था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था।

विज्ञापन
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत को गुरुवार को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद अब अभिनेता की शुक्रवार को चेन्नई की कावेरी अस्पताल में एक माइनर सर्जरी की गई। इस सिलसिले में हॉस्पिटल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक रजनीकांत को गुरुवार को चक्कर आया था। जिसके बाद अब उन्हें अस्पताल लाया गया।

हॉस्पिटल के चीफ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अरविंदन सेल्वाराज के मुताबिक 70 वर्षीय अभिनेता को कैरोटिड आर्टरी रीवेस्कुलराइजेशन की सलाह दी गई था, जिसके बाद शुक्रवार सुबह यह की गई। फिलहाल, रजनीकांत बेहतर रिकवरी कर रहे हैं। लेकिन, उन्हें कुछ और दिन हाॅस्पिटल में ही बिताने होंगे।

विज्ञापन

रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले दिसंबर 2020 में 70 वर्षीय फिल्म अभिनेता को अपने थकावट और बल्ड प्रेशर में उतार-चढ़ाव का अनुभव होने के बाद हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय वह एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। हालांकि, बाद में उन्हें दो दिनों के भीतर छुट्टी दे दी गई थी। 

रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

रजनीकांत हर साल हेल्थ चेकअप के लिए अमेरिका जाते हैं। इस साल भी वे 18 जून को अमेरिका गए थे, जहां वे तीन हफ्ते रुके थे। वह 9 जुलाई को रजनीकांत वापस इंडिया लौटे थे।  उन्हें पहले ही चेकअप के लिए अमेरिका जाना था लेकिन लॉकडाउन और फिल्मों की शूटिंग के कारण वह जा ना सके। गौरतलब है कि रजनीकांत का 2016 में अमेरिका में किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था।

विज्ञापन

रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

रजनीकांत जल्द ही अपनी फिल्म अन्नात्थे में नजर वाले हैं। यह फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिरुथाई शिवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स ने किया है। हाल ही में 27 अक्टूबर को, अन्नात्थे को चेन्नई के एक निजी स्टूडियो में प्रदर्शित किया गया था। अभिनेता ने बुधवार को निजी स्क्रीनिंग में अपने परिवार के साथ यह फिल्म देखी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें