फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drug Case: एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर आर्यन को मिली बेल, आज शाम हो सकती है जेल से 'मन्नत' वापसी

Fri, 29 Oct 2021 05:03 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ड्रग्स केस में गिरफ्तारी होने के बाद अब आर्यन खान की रिहाई का सिलसिला शुरू हो गया है। आर्यन खान का पांच पेज का बेल ऑर्डर जारी हो गया है। आर्यन खान को एक लाख के मुचलके पर जमानत दी गई है। अगर शाम से पहले सारी कागजी प्रक्रिया हो जाती है, तो आर्यन खान आज ही आर्थर रोड जेल से रिहा होकर अपने घर 'मन्नत' लौट जाएंगे।

विज्ञापन


आर्यन खान को अदालत ने कई शर्तों के साथ जमानत दी है जो इस प्रकार हैं...

  • आर्यन अदालत की इजाजत के बिना देश छोड़कर नहीं जा सकते हैं।

  • शाहरुख खान के बेटे को NDPS कोर्ट में अपना पासपोर्ट जमा करना होगा।

  • हर शुक्रवार को 11 बजे से 2 बजे तक आर्यन को एनसीबी दफ्तर में हाजिरी लगानी होगी।

  • मामले की जांच अभी चल रही है इसलिए वह केस से जुड़े गवाहों से कोई बात नहीं कर सकते। वह गवाहों को या जांच को प्रभावित नहीं करेंगे।

  • इतना ही नहीं केस के सह-आरोपियों से भी आर्यन को मिलने या बात करने की मनाही है।

विज्ञापन

जूही चावला बनीं आर्यन की जमानती
शाहरुख खान की दोस्त और एक्ट्रेस जूही चावला उनकी जमानती बनी हैं। जूही चावला ने सेशन कोर्ट पहुंचकर कागजात पर दस्तखत किए। आर्यन के साथ ही अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा के वकीलों की कोशिश है कि सूर्यास्त से पहले सारी कागजी प्रक्रिया पूरी कर जेल से रिहाई करवा ली जाए।


सितारों ने शाहरुख को किया फोन
आर्यन खान ने 25 दिन जेल में गुजारे और कल हाईकोर्ट ने उसकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली। इस खबर के सामने आते ही शाहरुख खान की आंखों में आंसू आ गए। आर्थर रोड जेल के एक स्टाफ ने शाम 6 बजे आर्यन खान को खबर दी कि आपको जमानत मिल गई है। रिहाई की आर्यन खबर पाकर बहुत खुश हुए। उनके चेहरे पर चमक आ गई। वहीं बॉलीवुड भी इस वक्त खुशी मना रहा है। खबरों की मानें तो सलमान खान, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी जैसे कई सेलेब्स ने शाहरुख को तुरंत फोन कर बधाई दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें