दिवाली के शुभ अवसर पर, 'राम सेतु' और 'थैंक गॉड' के साथ-साथ मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' रिलीज हुई थी। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों के दिलों में 'हर हर महादेव' को देखने की उत्सुकता बढ़ गई थी। आखिरकार दिवाली पर यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई थी। दर्शक जो पहले से ही फिल्म की कहानी से उत्सुक थे, लेकिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने सबको बहुत ज्यादा निराश कर रहा है। ऐसे में अब फिल्म के निर्माता ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया वीडियो साझा किया है, राज ठाकरे की शक्तिशाली आवाज को दर्शकों के उत्साह को बढ़ाने का काम कर रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायर हो रहा है।