बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू, अनुष्का शर्मा समेत मनोरंजन के कई सितारों ने फैसले का स्वागत करते हुए बीसीसीआई के प्रति आभार व्यक्त किया है।
गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक ऐतिहासिक फैसला करते हुए महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को पुरुष खिलाड़ियों के बराबर फीस देने का एलान किया। लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए बीसीसीआई द्वारा किए गए ऐतिहासिक फैसले की सभी ओर तारीफ की जा रही है। इसी बीच अब बॉलीवुड के कलाकार भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए खुशी जाहिर कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू, अनुष्का शर्मा समेत मनोरंजन के कई सितारों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए बीसीसीआई के प्रति आभार व्यक्त किया है।
इसी साल रिलीज हुई अपनी फिल्म शाबाश मिथु में पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया। अभिनेत्री ने अपनी ट्वीट में लिखा- समान काम के लिए समान वेतन की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। इस उदाहरण को पेश करने के लिए बीसीसीआई का धन्यवाद। वहीं जल्द ही अपनी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म चकदा एक्सप्रेस में पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की भूमिका में नजर आने वालीं अनुष्का शर्मा ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है।
Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने विजय देवरकोंडा को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया एक्टर का रिलेशनशिप स्टेटस
अभिनेत्री ने बीसीसीआई सचिव जय शाह के ट्वीट का स्क्रीनशॉट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा करते हुए ताली वाले इमोजी पोस्ट किए। वहीं, फिल्म निर्माता ओनिर ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, शानदार अब उम्मीद है कि भारतीय फिल्म उद्योग भी इससे सीख लेगा और सीखेगा। बता दें कि हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश में हुए एशिया कप में श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर जीत हासिल की थी। इसके अलावा टीम ने साल की शुरुआत में बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट में देश का पहला रजत पदक भी जीता था।
Sanjay Dutt: 'केस तो बनता है' शो पर संजय दत्त को याद आए मुश्किल भरे दिन, कहा- उस समय वाट लग गई थी
बीसीसीआई द्वारा लाई गई नई प्रणाली के अनुसार अब भारतीय महिला क्रिकेटरों को प्रति टेस्ट 15 लाख रुपए, प्रति वनडे 6 लाख और प्रति टी20 3 लाख दिए जाएंगे, जो पुरुष खिलाड़ियों के समकक्ष होगा। इससे पहले महिला खिलाड़ियों को वनडे और टी-20 के लिए एक एक-एक लाख मिलते थे। जबकि टेस्ट मैच की फीस चार लाख थी। अपने फैसले के बाद भारत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में समान वेतन लागू करने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया है।
Filmy Wrap: अब बनेंगे कटरीना के कार्टून और विक्की कौशल की फिल्म से सारा बाहर, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें