फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हर-हर महादेव' फेम अभिनेता मोहित रैना भी कोरोना की जद में, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Fri, 23 Apr 2021 03:49 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • टीवी और फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता मोहित रैना भी कोविड 19 का शिकार हो गए हैं।
  • जिसके तुरंत बाद ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • धारावाहिक ‘हर हर महादेव’ से घर-घर में महादेव के रूप में पहचान हासिल की।
विज्ञापन
मोहित रैना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही नजर आ रहा है। रोजाना लाखों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। वहीं बीते दिनों कई टीवी और फिल्मी सितारे भी इसकी चपेट में आ गए हैं। इसी बीच ‘हर हर महादेव’ धारावाहिक से घर घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता मोहित रैना भी कोविड 19 का शिकार हो गए हैं। जिसके तुरंत बाद ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि मोहित रैना ने इस बात की जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है। मोहित ने दो तस्वीरें साझा की हैं जिसमे से पहली तस्वीर में केवल हॉस्पिटल की बिल्डिंग नजर आ रही है और दूसरी फोटो में उनका सिर्फ हाथ ही नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को देखने के बाद यह साफ हो गया है कि मोहित अस्पताल में भर्ती हैं।

तस्वीरों के साथ साथ मोहित ने एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘जब मैं बाहर या अंदर देखता हूं तो मैं सभी के लिए प्रार्थना करता हूं। मेरे पापा हमेशा कहते हैं कि प्रार्थना में जादू होता है। मैं भी आप सभी से निवेदन करता हूं कि सुरक्षित रहें और इंसानियत के लिए सभी के लिए प्रार्थना करें। पिछले हफ्ते कोविड 19 पॉजिटिव होने के बाद मैं अभी सुरक्षित हूं। मैं बस कहना चाहता हूं कि हम सब कम से कम घरों के अंदर तो रह ही सकते हैं। जल्द ही ठीक होकर आपसे मिलता हूं। लव यू... मोहित रैना’। मोहित के इस पोस्ट पर फैंस उन्हें जल्द ही ठीक होने की दुआएं दे रहे हैं और उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

 



वहीं मोहित की खास दोस्त दीया मिर्जा ने भी उनके प्रति संवेदना जाहिर की है और उनके जल्द ही ठीक होने की कामना की है। बता दें कि दीया और मोहित जी5 की वेब सीरीज 'काफिर' में एक साथ नजर आए थे। इसके अलावा मोहित कई और वेबी सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। मोहित 'उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'मिसेज सीरियल किलर' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें