फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vishal dadlani: बयानों के चलते मुसीबत में फंस चुके हैं विशाल ददलानी, मांगनी पड़ी थी हाथ जोड़कर माफी

Tue, 28 Jun 2022 07:09 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विशाल ददलानी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मशहूर म्जूयिक कंपोजर विशाल ददलानी 28 जूनको अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। विशाल ददलानी एक अच्छे संगीतकार होने के साथ ही अच्छे गायक भी हैं। वह अपने काम को लेकर तो सुर्खियां बटरोते ही हीं इसके अलावा कई बार अपने बयानों के चलते भी सुर्खियों में बने रहते हैं, और इसी के चलते वह विवादों में भी फंस चुके हैं। इसी के चलते एक बार उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी थी।
विज्ञापन

2 of 4
विशाल ददलानी - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2016 में विशाल ने विशाल ददलानी ने अपने ट्विटर हेंडल से  साधु मुनि तरुण कुमार के खिलाफ ट्वीट किया था। दअसल साधु ने जब हरियाणा विधान सभा में स्पीच दी थी तो वह पूरी तरह से नग्न अवस्था में थे, जिसके बाद ददलानी ने तंज कसते हुए ट्वीट किया और लिखा, 'अगर आप लोगों ने अगर उन्हें दोनों को वोट दिया तो इस बेतुकी बकवास के लिए आप जिम्मेदार हैं! नहीं #achedin बस #NoKachcheDin।

विशाल ददलानी के इस बयान पर जैन धर्म के लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज करवाई यहां तक किय ददलानी कि खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करवाई गई थी। इसके बाद उच्चन्यायाल की तरफ से उनपर जुर्माना भी लगाया गया था। बताया जाता है कि इसके बाद ददलानी ने माफी भी मांगी थी।
विज्ञापन

3 of 4
विशाल ददलानी - फोटो : सोशल मीडिया
जब साल 2019 में न्यायमूर्ति रंजन गोगोई सेवानिवृत्त हुए तो सिंगर विशाल ददलानी ने उनके ऊपर टिप्पणी करते हुए लिखा- CJI गोगोई और मुझे आशा है कि आप इस शर्मनाक और कायरतापूर्ण विरासत का पेट भर सकते हैं जो आपने इस प्रतिष्ठित कार्यलय को छोड़ दिया है। विशाल ददलानी के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें खूब खख थी।
 
विज्ञापन

4 of 4
विशाल ददलानी - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें काम के मोर्चे पर तो विशाल का नाम शेखर के बगैर अधूरा है। दोनों ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट दिए। विशाल शेखर की जोड़ी ने न सिर्फ हिंदी बल्कि तेलुगू, तमिल और मराठी फिल्मों में भी संगीत दिया है। फिल्मों में संगीत देने के अलावा विशाल सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' को जज करते नजर आते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें