फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Koffee With Karan 8: कॉफी विद करण में नजर आएगी आदित्य-अर्जुन की जोड़ी, करण के चैट शो में करेंगे दिलचस्प खुलासे

Sun, 19 Nov 2023 09:20 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

20 नवंबर, सोमवार को अगले एपिसोड का प्रसारण होगा, जिसमें विक्की कौशल और कियारा आडवाणी नजर आएंगे।
विज्ञापन
आदित्य रॉय कपूर, अर्जुन कपूर, कॉफी विद करण 8 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाने-माने निर्देशक करण जौहर का फेमस चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नजर आए थे। इसके बाद सनी देओल-बॉबी देओल और फिर सारा अली खान-अनन्या पांडे की जोड़ी शो में देखने को मिली थी। हालिया एपिसोड में आलिया भट्ट और करीना कपूर खान चर्चा करती हुई नजर आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण के शो में आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर जल्द नजर आएंगे।
विज्ञापन


करण के शो में दिखेगी आदित्य-अर्जुन की जोड़ी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉफी विद करण 8 के आगामी एपिसोड में आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर सुर्खियां बटोरने की तैयारी कर रहे हैं। अपने मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर दोनों अभिनेता अपने-अपने दायरे में खूब प्रशंसा का आनंद लेते हैं। इनकी जोड़ी करण के शो की शोभा बढ़ाती हुई दिखाई देगी। अगर दोनों साथ में शो में नजर आते हैं, तो दर्शकों को बेहद मजा आने वाले है। 

Box Office Report: टाइगर 3 के कलेक्शन में आया उछाल, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा बाकी फिल्मों का हाल
विज्ञापन


अगले एपिसोड में दिखेंगे विक्की कौशल और कियारा आडवाणी
खबर के मुताबिक, 20 नवंबर, सोमवार को शो के अगले एपिसोड का प्रसारण होगा, जिसमें विक्की कौशल और कियारा आडवाणी नजर आएंगे। इस सीजन में अनन्या पांडे ने आधिकारिक तौर पर आदित्य के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार किया था, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई थी। इसे ध्यान में रखते हुए आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर वाला एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आदित्य अपने रिश्ते पर कैसे और क्या बात करेंगे।
विज्ञापन


चौथी बार शो में आएंगे आदित्य रॉय कपूर
आदित्य रॉय कपूर इस बार चौथी बार करण जौहर के शो कॉफी विद करण की शोभा बढ़ाते हुए नजर आएंगे। पिछले सीजन में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ वह शो में दिखाई दिए थे। दूसरी तरफ अर्जुन कपूर शो में एक जाना-पहचाना चेहरा बन गए हैं और पिछले कुछ वर्षों से नियमित रूप से दिखाई दे रहे हैं। 

शुक्ल पक्ष: सुनिए मशहूर अभिनेता आर माधवन से उनकी जिंदगी और फिल्मी दुनिया के कई रोचक किस्से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें