रंजीत सावरकर ने की तारीफ
फिल्म के प्रमोशन के बीच सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने रणदीप हुड्डा की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, ''रणदीप हुडा से मेरी कई बार चर्चा हुई। उन्होंने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत से की है। उन्होंने 30 किलो वजन कम किया है। मैंने यह फिल्म नहीं देखी है, लेकिन मुझे यकीन है कि यह अच्छी होगी। फिल्म एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए इतिहास को नई पीढ़ी तक ले जाया जा सकता है। मुझे उम्मीद है कि उनके और अन्य क्रांतिकारियों के बारे में और फिल्में बनाई जाएंगी..।"
Kalki 2898 AD: बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा 2' से भिड़ेगी 'कल्कि 2898 एडी'!, मेगा बजट फिल्मों को होगा बड़ा नुक्सान?
इस तारीख को रिलीज होगी फिल्म
मेकर्स के मुताबिक 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में सावरकर के जीवन के अनसुने पहलुओं पर प्रकाश डालने की कोशिश की गई है। यह फिल्म 22 मार्च को हिंदी और मराठी में रिलीज होने वाली। फिल्म में अंकिता लोखंडे और अमित सियाल ने भी अहम भूमिका निभाई है। हाल ही में निर्माताओं ने इस फिल्म का नया प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो की वजह से फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरती है या नहीं।
Ravi Kishan: बॉलीवुड को लेकर रवि किशन का फूटा गुस्सा, बोले- बॉलीवुड में मुझे वो सम्मान नहीं मिला जिसका मैं...