फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govinda Naam Mera: कॉमेडी-सस्पेंस से भरा है गोविंदा नाम मेरा का ट्रेलर, विक्की के अंदाज पर हो जाएंगे फिदा

Sun, 20 Nov 2022 06:29 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म के ट्रेलर में विक्की कौशल के साथ-साथ भूमि पेडनेकर का अंदाज भी काफी धांसू है तो वहीं कियारा आडवाणी अपनी हॉटनेस से लोगों का दिल जीत रही हैं। इस फिल्म में रोमांस के साथ सस्पेंड का तड़का लगा है।
विज्ञापन
गोविंदा नाम मेरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्की कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर की अपकमिंग फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' चर्चा में है। बीते दिनों ही करण जौहर ने एलान किया था कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। वहीं, अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो काफी ज्यादा मजेदार है। ट्रेलर में विक्की कौशल के साथ-साथ भूमि पेडनेकर का अंदाज काफी धांसू है तो वहीं कियारा आडवाणी अपनी हॉटनेस से लोगों का दिल जीत रही हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी मसाले से भरा है, जिस वजह से फैंस को अब फिल्म का इंतजार है।

विज्ञापन

रोमांस के साथ कॉमेडी
'गोविंदा नाम मेरा' का ट्रेलर 2 मिनट 30 सेकंड का है, जिसकी शुरुआत काफी रोमांटिक अंदाज में होती है लेकिन दो सेकंड के बाद ही सारा रोमांस कॉमेडी में बदल जाता है। ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया गया कि विक्की कौशल सपने में कियारा को देख रहे हैं और रोमांस करने के लिए दोनों पास आ रहे हैं। लेकिन तभी विक्की को अपनी पत्नी भूमि पेडनेकर की लात पड़ जाती है। ऐसे ही कई सारे कॉमेडी सीन्स आगे भी ट्रेलर में मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें:- Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने पान मसाला कंपनी को भेजा लीगल नोटिस, यह बड़ी वजह आई सामने

ऐसे शुरू होगा सस्पेंस
ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि फिल्म में सस्पेंस का तड़का तब लगता है कि जब कहानी में किसी हत्या हो जाती है। इससे पहले ही विक्की अपनी पत्नी भूमि को मारने की बात करते हैं। इस मर्डर केस में विक्की और कियारा दोनों फंस जाते हैं। अब कैसे विक्की और कियारा इस केस से बाहर आते हैं। यह देखने वाली बात होगी। 

यह भी पढ़ें:- Kangana Ranaut: दृश्यम 2 की जबरदस्त कमाई के बाद कंगना रणौत ने बांधे तब्बू की तारीफों के पुल, कह दी यह बड़ी बात
विज्ञापन

इस दिन आएगी फिल्म
बता दें कि विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 16 दिसंबर से स्ट्रीम होगी। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान द्वारा किया गया है और यह फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस हाउस के बैनर तले बनी है।

देखें ट्रेलर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें