बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और अभिनेत्री कटरीना कैफ के पति विक्की कौशल ने अपने अभिनय के दम पर भी इंडस्ट्री में अलग छाप छोड़ी है। 'मसान बॉय' आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में है। बता दें कि विक्की फिल्म 'गोविंदा मेरा नाम' फिल्म में नजर आएंगे। यह डांस पर आधारित फिल्म होगी। विक्की फिलहाल फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में व्यस्त हैं।