फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: विद्या बालन के डेब्यू डायरेक्टर गौतम हलदर का निधन, अंतिम दर्शन करने कोलकाता के लिए रवाना हुईं अभिनेत्री

Sat, 04 Nov 2023 08:26 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर बंगाली फिल्म निर्माता और थिएटर व्यक्तित्व गौतम हलदर का कार्डियक अरेस्ट के कारण 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
विज्ञापन
गौतम हलदर-विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर बंगाली फिल्म निर्माता और थिएटर व्यक्तित्व गौतम हलदर का बीते शुक्रवार को कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। 67 वर्ष की आयु में निर्माता ने अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, गौतम लदर को सुबह साल्ट लेक में अपने आवास पर सीने में दर्द का अनुभव हुआ, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बंगाली फिल्म उद्योग में निर्माता की मौत की खबर के बाद से गम का माहौल है।

विज्ञापन

पहली फिल्म में विद्या बालन को किया था कास्ट
उन्होंने हाल के दिनों में रवीन्द्रनाथ टैगोर की 'रक्त कराबी' सहित लगभग 80 स्टेज प्रस्तुतियों का निर्देशन किया था। हलदर ने 2003 में अपनी पहली फिल्म 'भालो थेको' के साथ बंगाली सिनेमा में कदम रखा, जिसमें विद्या बालन मुख्य भूमिका में थीं। इसके अलावा, उन्होंने 2019 में 'निर्वाण' का निर्देशन किया, जिसमें राखी गुलजार मुख्य भूमिका में थीं।
Hukus Bukus Review: कश्मीर की सांस्कृतिक धरोहर और परंपरा को जोड़ने की पहल, अदाकारी में गोविल बने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने जताया शोक
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए एक बयान में कहा, “प्रतिष्ठित फिल्म निर्देशक और थिएटर व्यक्तित्व गौतम हलदर के निधन से दुखी हूं। उनका निधन संस्कृति जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।” हलदर ने 1999 में सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान पर एक डॉक्यूमेंट्री 'स्ट्रिंग्स फॉर फ्रीडम' भी बनाई थी।
विज्ञापन

Friday Box Office: राज कुंद्रा की 'यूटी 69' पर भारी पड़ी '12वीं फेल', 'आंख मिचोली'-'द लेडीकिलर' का ऐसा रहा हाल

विद्या बालन पहुंचीं कोलकाता
रिपोर्ट्स के अनुसार, विद्या फिल्म निर्माता को अंतिम सम्मान देने के लिए शुक्रवार शाम को कोलकाता पहुंचीं। उन्होंने कहा कि वह निर्माता के आकस्मिक निधन से दुखी हैं। अभिनेत्री विद्या बालन ने 2003 में फिल्म 'भालो थेको' से डेब्यू किया था, जिसमें दिग्गज अभिनेत्री राखी गुलजार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हलदर अक्तूबर के दूसरे सप्ताह की शुरुआत में कालीघाट और नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी विद्या के साथ गए थे। उनकी पहली फिल्म में विद्या बालन मुख्य अभिनेत्री थीं।
Ali Merchant: तीसरी बार दूल्हा बना यह एक्टर, लखनऊ में हुआ निकाह, तस्वीरें हुईं वायरल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें