लिखा- इससे ज्यादा खुशी का समय और क्या हो सकता है
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए लिखा- बधाई हो! सोनम कपूर और आनंद आहूजा आपके जीवन का इससे खुशी का समय और कौन सा होगा …और सबसे ज्यादा कोशिश करने वाला भी। उन्होंने दोनों को अपनी स्टोरी में टैग भी किया है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने दिल वाला इमोटिकॉन्स भी पोस्ट किया है।
सेलेब्स ने जमकर बरसाया प्यार
अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम से मां बनने की खुशी साझा की है। जिस पर कई सेलिब्रिटी उन्हें बधाई देते नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री दीया मिर्जा ने सोनम की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- नन्हें शहजादे को बधाई और हमारा सारा प्यार और आशीर्वाद। वहीं एक्ट्रेस मलाइका ने लिखा- बधाई हो, गॉड ब्लेस। इसी तरह से शिल्पा शेट्टी से लेकर, श्रद्धा कपूर, कटरीना कैफ, कृति सेनन, ट्विंकल खन्ना, जैकलीन फर्नांडिस, माधुरी दीक्षित समेत कई सितारों ने सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा को पेरेंट्स बनने की बधाई दी है।